फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In 200 yards shooting, Lokendra of Badaun was first and Pramod was second.

Budaun News: 200 गज शूटिंग में बदायूं के लोकेंद्र प्रथम तो प्रमोद दूसरे स्थान

Tue, 30 Sep 2025 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
In 200 yards shooting, Lokendra of Badaun was first and Pramod was second.
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते पुलिस कर्मी। स्रोत- प्रलिस
बदायूं। बरेली जोन की 50 वीं अंतर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता दूसरे दिन सोमवार को एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने और विभिन्न जिलों की टीमों को एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। प्रतियोगिता में रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग और एलार्म एफीसिएंसी रेस जैसी विभिन्न खेल श्रेणियों में महिला और पुरुष प्रतिभागी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


एसएसपी ने सभी टीमों को खेल भावना के साथ अपना बेहतर प्रदर्शन देने की सलाह दी। प्रतियोगिता में बरेली जोन के सात जिलों बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मेरठ, मुरादाबाद व संभल की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला चरण एलार्म एफीसिएंसी रेस ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस चरण में सभी टीमों ने अपनी क्षमता और कौशल का प्रदर्शन किया। निर्णायक मण्डल में सीओ लाइन डॉ. देवेंद्र कुमार, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, उपनिरीक्षक रामरूप सिंह राणा, गोकर्ण राम, दिनेश कुमार, भगवान सिंह पटवाल, मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह, मुरादाबाद, के हरवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, संभल के अमरीक सिंह रहे। समापन समारोह 30 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

-----------
प्रतियोगिता के दूसरे दिन के परिणाम
- 100 गज शूटिंग प्रतियोगिता में संभल के प्रमोद नागर ने 71 अंकों के साथ पहला स्थान एवं बदायूं के रूपकिशोर शर्मा 47 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 गज शूटिंग में बदायूं के लोकेंद्र सिंह 86 अंकों के साथ प्रथम और बदायूं के ही प्रमोद कुमार ने 77 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। 300 गज प्रो शूटिंग में संभल के देवेंद्र सिंह ने 93 अंकों के साथ प्रथम और मुरादाबाद के अंकुर दांगी ने 78 अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया। 300 गज शूटिंग प्रतियोगिता में संभल के शेर सिंह राणा ने 96 अंकों के साथ प्रथम स्थान एवं बदायूं के सुमित बंसल ने 91 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 300 गज स्नेप प्रतियोगिता में मुरादाबाद के राजेंद्र सिंह ने 25 अंकों के साथ प्रथम एवं मुरादाबाद के पीयूष ने 17 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते पुलिस कर्मी। स्रोत- प्रलिस

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते पुलिस कर्मी। स्रोत- प्रलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed