फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If you want to get a driving license or passport, come to the cooperative society.

Budaun News: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो या पासपोर्ट... सहकारी समिति आइए

Wed, 06 Dec 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
If you want to get a driving license or passport, come to the cooperative society.
बदायूं। साधन सहकारी समितियां अब सिर्फ किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्ध कराने तक ही सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि किसान यहां आकर जन्म प्रमाणपत्र से लेकर पासपोर्ट तक के लिए आवेदन कर सकेंगे। ट्रेन का टिकट भी बुक करा सकेंगे और अपना बिजली बिल भी जमा कर सकेंगे। जल्द ही समितियों पर जनसेवा केंद्र की सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। जिले की 70 समितियों के सचिवों को इसके लिए आईडी दे दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 132 सहकारी समितियां संचालित है। इनमें से सक्रिय समितियों ने ही जनसेवा केंद्र संचालित करने में रुचि दिखाई है। 91 समितियों ने इसके लिए आवेदन किया था। इनमें से शासन स्तर से 70 समितियों को योजना में शामिल कर लिया गया है। इन समितियों में इलेक्ट्राॅनिक उपकरण, इंटरनेट कनेक्शन व प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था पैक्स के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन

शासन स्तर से 70 समितियों पर जनसेवा केंद्रों को चलाने के लिए लाइसेंस उपलब्ध करा दिए गए हैं। सचिवों ने इस दिशा में काम करना भी शुरू कर दिया है। शासन के निर्देश हैं कि धान, गेहूं, बाजरा, मक्का आदि की खरीदारी केवल उन्हीं किसानों की होगी, जिनका विभाग में रजिस्ट्रेशन है। इसके लिए अब किसानों को किसी और जनसेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे सचिव से मिलकर अपनी समिति पर ही काम करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा समितियों से जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एडमिट कार्ड, आवेदन फार्म, पेंशन आवेदन, बिजली बिल का भुगतान, ट्रेन टिकट की बुकिंग की भी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

----------
70 समितियों को जनसेवा केंद्र संचालित करने की आईडी, पासवर्ड मिल गया है। अब सचिव अतिरिक्त आमदनी के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। वे खाली समय में जनसेवा केंद्र से संबंधित काम करेंगे। - महेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहकारिता निबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed