{"_id":"67ae2c77798c384c3e0acd69","slug":"if-you-reach-the-office-without-wearing-a-seat-belt-and-helmet-you-will-not-get-entry-badaun-news-c-123-1-sbly1018-134269-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिना सीट बेल्ट लगाए और हेलमेट पहने ऑफिस पहुंचे तो नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिना सीट बेल्ट लगाए और हेलमेट पहने ऑफिस पहुंचे तो नहीं मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
बदायूं। हादसों में कमी लाने के लिए शासन लगातार कड़े निर्देश परिवहन निगम को दे रहा है। पहले बिना हेलमेट पेट्रोल न मिलने का फरमान जारी किया गया था, अब दूसरा आदेश आया है कि बिना सीट बेल्ट और हेलमेट के सरकारी और अर्द्ध सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय में प्रवेश नहीं मिल सकेगा।
सड़क दुर्घटना कम करने के लिए सख्ती शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में यह निर्देश दिए गए हैं कि सभी सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी सीट बेल्ट या हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। इतना ही नहीं सहयात्री के लिए भी हेलमेट अनिवार्य है। बृहस्पतिवार को डीएम निधि श्रीवास्तव ने भी जिले के अधिकारियों से आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
आदेश है कि सभी सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालयों के गेट पर सुरक्षाकर्मी हेलमेट व सीट बेल्ट की जांच करें। सीट बेल्ट व हेलमेट न लगाने वालों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। वाहनों से कार्यालय आने वाले अधिकारी-कर्मचारी इस दौरान मोबाइल का प्रयोग न करें। सभी विभागाध्यक्ष व कार्यालाध्यक्ष इस निर्देश का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
आदेश सभी अधिकारियों को भेज दिया गया है। पालन न कराने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। कर्मचारियों को सीट बेल्ट व हेलमेट लगाना जरूरी है, जिससे आम जनता भी इसका पालन कर सके। शासन के आदेश का कढ़ाई से पालन कराया जाएगा। -निधि श्रीवस्तव, डीएम