{"_id":"67e1a493a856285cc10a9da4","slug":"if-you-need-a-loan-visit-the-fair-today-it-will-be-approved-immediately-badaun-news-c-123-1-sbly1018-136198-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ऋण चाहिए तो मेले में आज पहुंचे, तत्काल होगा स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ऋण चाहिए तो मेले में आज पहुंचे, तत्काल होगा स्वीकृत
विज्ञापन
बदायूं। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि सरकार के आठ वर्ष एवं भारत सरकार के दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 से 27 मार्च तक बदायूं क्लब में एक प्रदर्शनी व मेला लगने जा रहा है।
यहां मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा एक स्टाॅल लगवाया जा रहा है। इसमें बेरोजगार नवयुवक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन कराने की व्यवस्था भी स्टाॅल में ही की गई है। ऑनलाइन आवेदन कराने के बाद वहां उपस्थित बैंक प्रबंधकों द्वारा तत्काल ऋण वितरण व स्वीकृति की कार्रवाई की जाएगी।
इसके लिए आवेदक को आधारकार्ड, पेनकार्ड, जाति प्रमाणपत्र, कक्षा 8 उत्तीर्ण, उद्योग व सेवा में उपयोग होने वाले मशीन व स्थायी निवेश की कुटेशन, फोटो साथ लाना जरूरी होगा। संवाद