फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If you encounter any problems during the board exams, please call the toll-free number.

Budaun News: बोर्ड परीक्षा में हो कोई परेशानी तो टोल फ्री नंबर पर करें कॉल

Mon, 26 Jan 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
If you encounter any problems during the board exams, please call the toll-free number.
बदायूं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर परीक्षार्थियों की सुविधा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर यदि किसी परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की असुविधा, समस्या या शिकायत है तो वह बिना किसी संकोच के इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 18001805312 और 18001805310 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल कर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र, प्रश्न पत्र वितरण, अनुचित साधनों से संबंधित शिकायत या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी दे सकते हैं। हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड प्रशासन का कहना है कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से हेल्पलाइन व्यवस्था को सक्रिय किया गया है, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। परीक्षार्थी या उनके अभिभावक परीक्षा समय में उत्पन्न होने वाली समस्याओं को सीधे बोर्ड तक पहुंचा सकते हैं। इस संबंध में डीआईओएस लालजी यादव ने बताया कि बच्चों की समस्या के निस्तारण के लिए यह हेल्पलाइन नंबर जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों से की नियमों के पालन की अपील
प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। प्रवेशपत्र व पहचानपत्र साथ लेकर आएं। बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। परीक्षा से संबंधित सही जानकारी के लिए अधिकृत माध्यमों का ही सहारा लें। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed