फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If you drive a mobile talking vehicle then action will be done

मोबाइल पर बात करते वाहन चलाया तो की जाएगी कार्रवाई

Fri, 12 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Fri, 12 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
If you drive a mobile talking vehicle then action will be done
बैठक। - फोटो : अमर उजाला
-यातायात नियमों का पालन कराने के डीएम ने दिए आदेश
विज्ञापन

-जिले में अब नहीं चल पाएंगे गैरपंजीकृत रिक्शे

ट्रैफिक नियमों के कड़ाई से पालन के लिए अब जिला प्रशासन सख्त हुआ है। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने पुलिस और परिवहन अधिकारियों को पूरी तरह से यातायात नियमों का पालन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले में कोई रियायत न बरती जाए। बिना हेलमेट और दो सवारियों से ज्यादा बैठाने वाले दुपहिया वाहनों का चालान किया जाए। मोबाइल पर बात करते हुए और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों का लाइसेंस निरस्त किया जाए।
गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करते हुए यातायात के नियमों का पालन कराने तथा सुरक्षा के लिए प्रबंध करने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीट बेल्ट तथा हेलमेट का प्रयोग न करने तथा क्षमता से अधिक सवारियां पाए जाने पर कोई रियायत न बरती जाए। चेकिंग के लिए परिवहन विभाग के साथ ही पुलिस विभाग की ओर से भी समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाए। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने निर्देश दिए कि जुगाड़ के तौर पर अनरजिस्टर्ड कंपनीज से तैयार बिना नंबर वाले ई-रिक्शों को तत्काल प्रभाव से सीज किया जाए। जिले में इस प्रकार के लगभग 400 ई-रिक्शा चल रहे हैं। इन रिक्शों से किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर उनकी तलाश करना मुश्किल हो जाता है। गैरपंजीकृत रिक्शे चलने न दिए जाएं।
विज्ञापन

---- 
इंसेट...
स्कूलों की गाड़ियों में न बैठाएं अधिक बच्चे              
बदायूं। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान निर्देश दिए कि स्कूलों के हल्के तथा भारी वाहनों में नियम विरुद्ध क्षमता से अधिक बच्चे बैठे पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए। सवारी गाड़ी के रूप में चलने वाले हल्के वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां पाए जाने पर भी उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। पायदानों पर खड़ा कर सवारी ढोने वाले वाहनों पर भी कड़ा शिकंजा कसा जाए। बैठक में मौजूद अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हवलदार, एसपी सिटी अनिल कुमार, एसपी आरए संजय राय, एआरटीओ अमिताभ राय सहित बस एवं ट्रक ऑपरेटर के पदाधिकारी मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

----      
जिले में 19 दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र चिह्नित              
बदायूं।  बैठक में एआरटीओ ने समिति को अवगत कराया कि जिले में कछला, छतुइया, उझानी बईपास तिराहा, नौशेरा, लाल पुल, वीवी रोड निकट आरटीओ कार्यालय, जालंधरी सराय, पुलिस लाइन, नवादा, मंडी समिति, इस्लामगंज, बिनावर, विजय नगला, मलगांव, कस्बा बिसौली, सर्वा, मुजरिया चौराहा, सिलहरी तथा वजीरगंज कस्बा को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र चिह्ति किया गया है। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने निर्देश दिए कि चिह्ति स्थानों पर बने स्पीड ब्रेकर पर सफेद टाइल लगवाए जाए। इन स्थानों पर यदि रात्रि में अंधेरा रहता हो तो पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी कराई जाए। डीएम ने यातायात नियमों की जन जागरूकता के लिए प्रमुख स्थानों पर साइन बोर्ड भी लगवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed