फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If you can't take Kanwar, then what, take Gangotri's Gangajal from the post office

कांवड़ नहीं ले जा सके तो क्या, डाकघर से ले जाएं गंगोत्री का गंगाजल

Fri, 23 Jul 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
If you can't take Kanwar, then what, take Gangotri's Gangajal from the post office
बदायूं। कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर कांवड़ यात्रा पर पाबंदी से शिव भक्तों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। डाक विभाग शिवभक्तों के लिए गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराएगा। सावन में डाक विभाग 30 रुपये में 250 एमएम बोतल गंगाजल उपलब्ध करा रहा है। इससे वह आसानी से जलाभिषेक कर सकेंगे। डाक विभाग पांच पेटी गंगाजल की बिक्री भी कर चुका है। एक पेटी में 48 बोतल गंगाजल है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण पिछले वर्ष भी कांवड़ यात्रा पर पाबंदी थी। इस वर्ष भी तीसरी लहर के कारण कांवड़ यात्रा नहीं हो सकेगी। सावन इसी सप्ताह शुरू होने जा रहा है। बदायूं के शिव भक्त कछला, हरिद्वार और गढ़ से गंगाजल लाकर महादेव का जलाभिषेक करते रहे हैं। इस बार कांवड़ियों के लिए आसानी से गंगोत्री का गंगाजल मिल सके इसके लिए डाक विभाग ने तैयारी की है। विभाग को इससे राजस्व भी मिलेगा। डाक विभाग ने सावन में शिव भक्तों को डाकघरों में गंगा जल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

डाक विभाग ने गंगा उद्गम स्थल गंगोत्री से बोतल में बंद कर गंगाजल मंगाना शुरू कर दिया है। सावन शुरू होेने से पहले ही सभी डाकघरों को गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध करा दिया गया है। कोई भी व्यक्ति 30 रुपये देकर 250 एमएल गंगाजल खरीद सकता है। इस व्यवस्था के बाद शिव भक्तों को गंगा जल लाने के लिए गंगा तट पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन शुरू होने से पहले ही पांच पेटी गंगाजल बेचा
बदायूं। डाक विभाग ने सावन शुरू होने से पहले ही पांच पेटी गंगाजल की बिक्री भी कर दी है। एक पेटी में 250 एमएल की 48 बोलत निकलती हैं। डाक विभाग गंगोत्री के गंगाजल की छह और पेटी मिल गई हैं। स्थानीय स्तर से डिमांड भी भेजी गई है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों में गंगोत्री के गंगाजल को लेकर काफी श्रद्धा है। ऐसे में डाकघरों से लगातार गंगाजल की बिक्री हो रही है। सावन के महीने में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।

शिव भक्तों के लिए डाक विभाग गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध करा रहा है। 250 एमएल की गंगाजल की बोतल जिले के डाकघरों में 30 रुपये में उपलब्ध है। अब तक डाकघरों में पांच पेटी गंगाजल की बिक्री हो चुकी है। एक पेटी में 48 बोतल होती हैं। छह और पेटियां मिल गई हैं। सावन के मद्देनजर डिमांड भेजी गई है। - मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed