फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If the power line is extended in Shahwajpur, then consumers will get relief in summer.

Budaun News: शहवाजपुर में हो बिजली लाइन का विस्तार, तो गर्मियों में मिले उपभोक्ताओं को राहत

Fri, 23 Feb 2024 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
If the power line is extended in Shahwajpur, then consumers will get relief in summer.
मोहल्ला शहबाजपुर में बिजली की जर्जर लाइन। संवाद
- मुख्य लाइन का विस्तार करने की मांग कर चुके हैं मोहल्ले के लोग
विज्ञापन

- स्थानीय लोगों के मुताबिक काफी जर्जर हो चुकी है मोहल्ले की लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर में शहवाजपुर मोहल्ले के लोगों ने बिजली की लाइन विस्तार कराने की मांग की है। उनका कहना है कि उनके मोहल्ले की लाइन काफी जर्जर हो चुकी है। वह आए दिन टूट जाती है और उससे हादसे भी होते रहते हैं। लाइन विस्तार के बाद कम से कम हादसे नहीं होंगे और उन्हें लगातार बिजली मिलेगी।
मोहल्ला शहवाजपुर निवासी उवैश अंसारी, हसनैन, आफताब और विनोद समेत तमाम लोगों का कहना है कि उनके मोहल्ले में अंडर ग्राउंड केबल और ऊपर वाली लाइन भी पड़ी है लेकिन उनके मोहल्ले के अनुराग शर्मा के घर से लेकर जहांगीर के मकान तक मुख्य लाइन नहीं है। इस बीच में पड़ी लाइन काफी जर्जर है। एक-एक खंभे पर कई घरों को आपूर्ति जा रही है। इससे बिजली के तार मकड़ी के जाल की तरह हो गए। यह तार कब टूट जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। अक्सर गर्मियों के मौसम में मोहल्ले वालों का बुरा हाल रहता है। रोजाना कहीं न कहीं लाइन टूट जाती है। गर्मियों का पूरा मौसम शिकायतें करते और बिजली की लाइन जुड़वाते निकल जाता है।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों ने बताया कि उन्होंने 20 फरवरी को अधिशासी अभियंता प्रथम से जाकर इसकी शिकायत की थी। बृहस्पतिवार को मोहल्ले वाले एसडीओ और जेई से भी जाकर मिले लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ले में सब लाइन हटाकर लाइन का विस्तार कर दिया जाए तो कहीं इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
- एक ही मोहल्ले में दो लाइन नहीं पड़ सकती। अगर उनके मोहल्ले में अंडर ग्राउंड केबल पड़ी है तो उसी से कनेक्शन करा लें। ऊपर पड़ी लाइन को हटवा दिया जाएगा। वैसे मोहल्ले वालों को कोई दिक्कत नहीं है। वह पता नहीं क्यों लाइन का विस्तार कराना चाहते हैं। वह लाइन बदलवा सकते हैं।- हरीश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत निगम

मोहल्ला शहबाजपुर में बिजली की जर्जर लाइन। संवाद

मोहल्ला शहबाजपुर में बिजली की जर्जर लाइन। संवाद

मोहल्ला शहबाजपुर में बिजली की जर्जर लाइन। संवाद

मोहल्ला शहबाजपुर में बिजली की जर्जर लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed