फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If the deadline has passed, please contact the RO and ARO.

Budaun News: समय निकल गया है तो आरओ और एआरओ से करें संपर्क

Thu, 05 Feb 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
If the deadline has passed, please contact the RO and ARO.
वार्ड नंबर नौ में एसआईआर का काम करती बीएलओ प्रियंका। संवाद
बदायूं। जिले में मतदाता सूची के शुद्धीकरण को लेकर चल रही विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत जिला प्रशासन की ओर से 1.55 लाख लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस मिलने के बाद लोग निर्धारित तिथियों पर एसआईआर फॉर्म जमा करने के लिए संबंधित केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन कई लोग हैं, जिनकी समय अवधि निकल गई और वह नहीं पहुंच सके। प्रशासन ने कहा कि उनके लिए रि-शेड्यूल लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिन लोगों को प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। प्रशासन की ओर से अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। हालांकि कई ऐसे मतदाता भी हैं, जिनकी निर्धारित तिथि निकल चुकी है। इसे लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी कि कहीं उनका नाम मतदाता सूची से न कट जाए।
विज्ञापन

इस पर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिनकी तिथि निकल गई है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, ऐसे लोग अपने संबंधित आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) और एआरओ (असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर) से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने पर उनका कार्यक्रम दोबारा रि-शेड्यूल किया जाएगा और उन्हें फिर से एसआईआर फॉर्म जमा करने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि प्रक्रिया का उद्देश्य किसी का नाम हटाना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को सही और अपडेट करना है। प्रशासन ने सभी नोटिस प्राप्त करने वाले लोगों से अपील की है कि वे एसआईआर फॉर्म भरने से पहले अपने सभी जरूरी अभिलेख तैयार कर लें। इनमें पहचान पत्र, पता प्रमाण, जन्मतिथि से जुड़े दस्तावेज शामिल हो सकते हैं। अभिलेख पूरे होने से फॉर्म जमा करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी और प्रक्रिया भी जल्दी पूरी हो सकेगी। जिला प्रशासन का कहना है कि एसआईआर अभियान पूरी पारदर्शिता के साथ चलाया जा रहा है।


जिन लोगों को नोटिस मिला है और वह समय से संबंधित जगहों पर नहीं पहुंच सके है। उनको घबराने की जरूरत नहीं है। वह अपने आरओ, एआरओ से संपर्क करें। रि-शेड्यूल कार्यक्रम तय किया जाएगा, जिसमें वह अपना पक्ष रख सकते हैं। यह प्रक्रिया किसी का नाम हटाने के लिए नहीं है, बल्कि मतदाता सूची को सही और अपडेट करना लक्ष्य है। -डॉ. वैभव शर्मा, एडीएम एफआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed