{"_id":"66b017ffd42ec3f36c0c0714","slug":"if-people-from-bareilly-come-to-jharkhand-they-should-also-bring-their-families-along-santosh-badaun-news-c-4-lko1018-453086-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली वाले झारखंड आएं तो परिवार भी साथ लाएं : संतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली वाले झारखंड आएं तो परिवार भी साथ लाएं : संतोष
विज्ञापन
बरेली। देश में घूमें, ताकि अनेकता में एकता का पता चले। झारखंड आएं तो परिवार साथ लाएं। जैसे हम बरेली में थे, वैसे ही वहां भी हैं। आप आएंगे तो शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।
संतोष गंगवार ने झारखंड के राजभवन परिसर में लगे गुलाब की भी तारीफ की। केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में देश के विकास की बात कही। बोले, लोग कयास लगा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में क्या होगा, पर जो जनहित में काम करेगा जनता उसी को चुनेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार व्यापारियों की उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त कर रही हैं।
राजनीतिक सफर को किया याद
संतोष गंगवार ने कहा कि देश में हर राज्य की अलग-अलग समस्या है। बरेली ने आठ बार लोकसभा में भेजा। जब चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला तो कई बातें होने लगीं। आज पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र देकर सामने खड़ा हूं। आपातकाल में जेल गया। राजनीति में सक्रिय रहा और इसका परिणाम अब सामने है।
विज्ञापन
जीवन यात्रा पुस्तक का किया विमोचन
बरेली। बरेली क्लब परिसर में रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार व वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने सेवानिवृत्त जज ब्रजेश सक्सेना की पुस्तक जीवन यात्रा का विमोचन किया। राज्यपाल ने युवाओं से पुस्तकों को पढ़ने की अपील की। लेखक ने भी विचार साझा किए। यहां साहित्यकार डॉ. राजेश शर्मा, संयोजक कर्नल अभय स्वरूप, बरेली कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग भटनागर, लवलेश दत्त, उपजा अध्यक्ष पवन सक्सेना, ब्रज प्रांत के मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
महानगर अध्यक्ष बने राजेंद्र गुप्ता : उप्र उद्योग व्यापार मंडल की महानगर कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर बरातघर में हुआ। चुनाव अधिकारी एमएलसी राम तीरथ सिंघल ने राजेंद्र गुप्ता को महानगर अध्यक्ष, राजेश जसोरिया को महानगर महामंत्री, संजीव चांदना को महानगर कोषाध्यक्ष, दर्शनलाल भाटिया को महानगर चेयरमैन निर्विरोध निर्वाचित किया। चुनाव अधिकारी रविंद्र यादव ने 13 वरिष्ठ उपाध्यक्षों की घाेषणा की। शिरीष गुप्ता ने छह संयुक्त महामंत्री, चार संगठन मंत्री, 16 मंत्री पद, चुनाव अधिकारी योगेंद्र अग्रवाल ने 23 उपाध्यक्ष, दो प्रचार मंत्री, चार वरिष्ठ मंत्रियों के निर्वाचन की घोषणा की। यहां दुर्गेश खटवानी, मनमोहन सब्बरवाल, गुरशरण वीर, अंजनी गुप्ता, गौरी शंकर खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।