फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ICT makes the learning process effective

Budaun News: सीखने की प्रक्रिया को प्रभावकारी बनाता है आईसीटी

Sun, 18 May 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
ICT makes the learning process effective
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में वाद- विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्रा। स्रोत-संस्थान
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डाॅ. सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में शिक्षा में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के गुण व दोष विषय पर वाद- विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने आईसीटी की उपयोगिता और उसके दुष्परिणामों पर विचार व्यक्त किए। अंत में प्रभारी प्राचार्य ने छात्राओं को बताया कि आईसीटी का उपयोग शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया को प्रभावकारी बना सकता है। हम ऑनलाइन कक्षाओं, ई-लर्निंग और शैक्षिक वीडियो के माध्यम से अपने ज्ञान के क्षेत्र में विस्तार कर सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति वर्मा ने बताया कि आईसीटी के माध्यम से विभिन्न स्रोतों से बड़ी मात्रा में जानकारी तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। डॉ. वंदना वर्मा ने बताया इससे विभिन्न संस्कृति, स्थानों के शिक्षार्थियों और विशेषज्ञों के साथ बातचीत और सहयोग की सुविधा प्रदान करती है। इस मौके पर असिस्टेंट प्रो. शालू गुप्ता, डॉ. वंदना वर्मा आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed