फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ice factory did not collapse, it was demolished... Report filed against four people including a woman

Budaun News: बर्फ फैक्टरी गिरी नहीं, गिराई गई... महिला समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 27 Mar 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 27 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ice factory did not collapse, it was demolished... Report filed against four people including a woman
वजीरगंज। कस्बा वजीरगंज में बर्फ फैक्टरी के भवन ढहने के मामले में थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फैक्टरी मालिक की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कस्बा वजीरगंज निवासी गौरव कुमार वार्ष्णेय ने थाना पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बदायूं रोड स्थित उनकी दो मंजिला बर्फ फैक्टरी भवन को षड्यंत्र के तहत गिराया गया। उनका कहना है कि तिलक पुत्र कमल पर उनके कुछ रुपये उधार थे, जिन्हें 23 मार्च को मांगने पर आरोपी पक्ष नाराज हो गया और जान से मारने तथा बर्बाद करने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, 25 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे तिलक, चंदन, शोभा व कमल जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और उनके भवन से सटी जमीन पर गड्ढा खोदवाने लगे। विरोध करने पर भी आरोपी नहीं माने और जेसीबी चालक को काम जारी रखने के लिए उकसाते रहे। आरोप है कि खोदाई के दौरान भवन के सेफ्टी टैंक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, इससे पानी भरने के कारण उनकी दो मंजिला इमारत ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से भवन में रखा लाखों रुपये का सामान फ्रिज, मशीन, कूलर आदि क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति और लगभग छह लाख रुपये की कीमत की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि यह घटना जानबूझकर उन्हें नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की नीयत से की गई।


थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तिलक, चंदन, शोभा व कमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed