फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   I am telling you SI, pay the loan amount or else I will send you to jail

Budaun News: एसआई बोल रहा हूं, लोन जमा करो वरना जेल भेज दूंगा

Mon, 28 Jul 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
I am telling you SI, pay the loan amount or else I will send you to jail
बदायूं। मोबाइल के बीमा क्लेम के नाम पर ठगों ने खुद को एसआई व अधिवक्ता बताकर एक युवक से 22 हजार की ठगी कर ली है। आरोपियों ने पीड़ित को जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इस्लामनगर थानाक्षेत्र के गांव नौगवां निवासी विशेष कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 14 सितंबर 2023 को एक कंपनी का मोबाइल फाइनेंस पर खरीदा और उसका बीमा भी कराया। कुछ समय बाद मोबाइल खराब हो गया। इसे ठीक कराने के लिए वह कंपनी के कार्यालय गए, जहां कर्मचारियों ने उनसे 22 हजार रुपये की मांग की, लेकिन उनके पास रुपये की व्यवस्था नहीं हो पाई। उन्होंने कहा मोबाइल का बीमा है। इसकी पांच किस्त भी जमा हो चुकी है, लेकिन बीमा व मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों ने एक न सुनी। 24 दिसंबर 2024 को उनके पास एक कॉल आया, कॉलर ने खुद को अधिवक्ता बताया। किस्त के शेष रुपये जमा नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद बीते 24 जुलाई की सुबह उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को इस्लामनगर थाने का एसआई बताया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की धमकी दी। कहा वह अधिवक्ता का नंबर भेज रहे है। उस पर बात कर लो, वरना जेल भेजने की धमकी दी। यह सुनकर वह घबरा गई। दोनों आरोपियों ने उनसे 22 हजार रुपये जमा करा लिए। आरोपी की एसआई ने उनकी पत्नी को गाली गलौज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस्लामनगर विशाल प्रताप ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed