फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ...I also remember that time when I had to celebrate Diwali in jail.

Budaun News: ...वो दौर भी है याद जब जेल में मनानी पड़ी थी दिवाली

Sun, 21 Jan 2024 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
...I also remember that time when I had to celebrate Diwali in jail.
ओम बाबू।
ओमबाबू और मुकेश राठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज दिया था पीलीभीत जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। वर्ष 1990 के दशक में सितंबर-अक्तूबर महीने में राम मंदिर निर्माण को लेकर आंदोलन चरम पर था। आंदोलन को कुचलने का सरकार ने फैसला किया और आरएसएस व अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को जेल में डालने का सिलसिला शुरू हो गया। नगर के ओम बाबू और मुकेश राठी के परिवार भी संगठन से जुड़े थे। दोनों को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया। ऐसे में दोनों को दिवाली जेल में ही मनानी पड़ी थी।
उस दौर में बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या पांच में दो ऐसे परिवार थे जो संघ से जुड़े हुए थे। एक परिवार डॉ. एमएल राठी का था जो आरएसएस से जुड़ा हुआ था। उनके एक बेटे विवेक राठी पर उस समय बजरंग दल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी थी। दूसरा परिवार कन्हैयालाल माहेश्वरी का था, जिनके बेटे ओमबाबू माहेश्वरी मंडल महामंत्री भाजपा और आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख पद पर थे।
विज्ञापन

जब संघ से जुड़े पदाधिकारियों को जेल भेजने का आदेश पुलिस को मिला तो बिल्सी पुलिस भी इन दो परिवारों के पीछे पड़ गई। दिन-रात दबिश दी गईं तो दोनों लड़के भूमिगत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमबाबू व राठी परिवार के मुकेश राठी बताते हैं कि पुलिस पर भारी दबाव था, जिसके चलते पहले ओमबाबू माहेश्वरी को और फिर मुकेश राठी को गिरफ्तार किया गया। ओमबाबू को 23 दिन पीलीभीत जेल में रहना पड़ा तो वहीं मुकेश राठी ने भी 18 दिन पीलीभीत जेल में बिताए। दोनों बताते हैं कि उस समय उन्हाेंने दीपावली भी जेल में मनाई।
बताते हैं कि उस समय भाजपा नेता प्रेम स्वरूप पाठक, रामसेवक सिंह पटेल, अवनीश कुमार उर्फ पप्पू भैया भी पीलीभीत जेल में ही थे। उस समय जेल में भी प्रतिदिन शाखा लगती थी। पूरी जेल कारसेवकों से भरी हुई थी।
-
हर तरफ गूंजता था नारा, सौगंध राम की खाते हैं.....
आंदोलन से जुड़ी यादें ताजा करते हुए ओमबाबू और मुकेश बताते हैं कि उस समय हर तरफ बस एक ही नारा गूंजता था कि सौगंध राम की खाते हैं मन्दिर वहीं बनाएंगे। अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है जो हमारे लिए अभूतपूर्व है।
========
कार्यक्रम धार्मिक, नहीं होनी चाहिए सियासत
बदायूं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक आबिद रजा ने भी हिंदू समाज के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हिंदू धर्म की आस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जिस दिन फैसला किया था, उसी दिन देश के मुसलमानों ने भी फैसले को स्वीकार कर लिया था। यह धर्म का मुद्दा है और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम धार्मिक है, इसलिए इस पर सियासत नहीं होनी चाहिए। संवाद
===============
बाजार में राम दरबार की धूम, ग्राहकों को भा रहीं पीओपी की मूर्तियां
बदायूं। सोमवार को अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। ऐसे में लोग भी अपने घरों में राम दरबार की स्थापना की तैयारी में लगे हैं। इसके लिए बाजार में श्रीराम की मूर्तियों की बिक्री बढ़ गई है। दुकानदार मुकेश के अनुसार, अभी तक लोग ज्यादा संख्या में नहीं आ रहे थे लेकिन शनिवार को बाजार में श्रीराम की मूर्तियां लेने वालों की संख्या में वृद्धि रही। लोगों ने प्रभु राम की एकल और पूरे राम दरबार की मूर्तियां खरीदीं। उन्होंने कहा कि वैसे तो बाजार में पीतल और कांसे की मूर्तियां भी हैं लेकिन पीओपी की मूर्तियां ज्यादा बिकीं। संवाद
----------------
अयोध्या रवाना हुए पूर्व विधायक को दी विदाई
बदायूं। सोमवार का होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चुनिंदा लोगों को ही निमंत्रण भेजा गया है। ऐसे में कई लोगों की रवानगी शनिवार को हुई। भाजपा के पूर्व विधायक व गंगा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक भी शनिवार को अयोध्या के लिए रवाना हो गए। इससे पहले उनका माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। परिजनों समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें विदाई दी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक, शुचि पाठक, नीरज शर्मा, अमित मिश्रा, सुमित पाठक, शैलेंद्र मोहन, रामेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

---कल रहेगा मांस-मछली के विक्रय पर प्रतिबंध
बदायूं। जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने आदेश दिया है कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि परिसर में बने मंदिर में प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम का आयोजन किया जा रहा है। इसके दृष्टिगत शासन द्वारा प्रदेश में मांस-मछली के विक्रय को पूर्णत: प्रतिबंधित किए जाने का निर्णय किया गया है। उन्होंने सहायक आयुक्त खाद्य- द्वितीय, डीपीआरओ व सभी नगर निकायों के ईओ को निर्देश दिए हैं कि सोमवार को जनपद में इसका कड़ाई से पालन कराएं। संवाद
========
महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, मंदिरों में हुए कार्यक्रम
बदायूं। राम मंदिर में प्रभु राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर जिले में कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कल्यान नगर मोहल्ले में चल रही रामकथा में कथावाचक पं. विपिन पाठक ने श्रीराम की महिमा का बखान किया। इससे पहले महिलाओं ने नगर में कलश यात्रा निकाली।
रविवार को गली नंबर सात में स्थित मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी तथा दोपहर 12 बजे रामबरात निकाली जाएगी। इसमें नीरज सक्सेना, सौरभ, धनपाल सिंह यादव, प्रेमपाल सिंह, दानवीर यादव, जीतपाल यादव, भूरे गुप्ता, गिरीश गुप्ता आदि का सहयोग करेंगे।
इधर, श्रीराम नगर कॉलोनी में सेवा दल एवं श्री दुर्गा कीर्तन मंडल की महिलाओं द्वारा भव्य कीर्तन किया गया, जिसमें मौजूद महिलाओं ने श्रीराम भक्ति रस में डूबकर माहौल राममय बना दिया। तहसील बिसौली परिसर में बने शिव मंदिर में एसडीएम बिसौली कल्पना जायसवाल व तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने हवन पूजन करके सुन्दरकांड के पाठ का शुभारंभ किया।
इस मौके पर नायब तहसीलदार आशीष कुमार सक्सेना, तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमित यादव, अवधेश कुमार, दिवाकर सक्सेना, संदीप, सौरभ, अरविंद, मोहित शर्मा, शोभित कुमार, लोकपाल सिंह, दीपक भटनागर आदि मौजूद रहे।

उसावां। राधाकृष्ण चौक के शिव मंदिर पर नगर पंचायत की ओर से सुंदरकांड का संगीतमय पाठ कराया गया। कथावाचक अनंतादास शास्त्री ने सुल्तान यादव व साधू यादव के साथ पाठ किया। कार्यक्रम में देवेन्द्र गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, महेश सिंह, रामकुमार मिश्रा, अशोक गुप्ता, राजेश राठौर, बृजेश यादव, राजवीर सिंह आदि ने कथाव्यास व उनके सहयोगियों को भगवा पटका भेंट किया। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया । संवाद
=========

ओम बाबू।

ओम बाबू।

ओम बाबू।

ओम बाबू।

ओम बाबू।

ओम बाबू।

ओम बाबू।

ओम बाबू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed