फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband threw his wife off the roof then beat her to death in budaun

Budaun News: बेरहम पति... रात में पत्नी को छत से फेंका, जिंदा देखकर पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 30 Jul 2024 01:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Jul 2024 01:59 PM IST
सार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दिल्ली से लौटे युवक ने रात में झगड़े के दौरान अपनी पत्नी की जान ले ली। उसने पत्नी को पहले छत से नींच फेंका, फिर नीचे आकर उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Husband threw his wife off the roof then beat her to death in budaun
आरोपी ने महिला को इसी छत से फेंका था नीचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बनगढ़ में सोमवार रात पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी को छत से फेंक दिया और फिर नीचे आकर उसे बेरहमी से पीटा। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं गंभीर घायल महिला को रात ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


गांव बनगढ़ निवासी शमीम की करीब डेढ़ साल पहले वजीरगंज के पुसगवां की नाजिमा के साथ दूसरी शादी हुई थी। उसकी पत्नी रुखसार की चार साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। शमीम बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर कपड़ों की सिलाई करता है। नाजिमा घर पर अकेली रहती थी और कारचोबी करके अपना गुजारा कर रही थी। 

विज्ञापन

सुबह ही दिल्ली से आया था आरोपी 
सोमवार सुबह ही शमीम दिल्ली से घर आया था। नाजिमा से उसका विवाद हुआ था। इससे नाजिमा शमीम के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दे आई थी। दोपहर के समय पुलिस ने दोनों लोगों को थाने बुलाया था। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर घर भेज दिया था। रात में दोनों खाना खाकर छत पर गए थे। वहीं दोनों में फिर विवाद हुआ और उसके बाद शमीम ने उसका मोबाइल तोड़ दिया। 

नाजिमा को छत से नीचे फेंक दिया। फिर नीचे आकर उसे बेरहमी से पीटा। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के कई लोग आ गए। उन्होंने शमीम को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस ने नाजिमा को मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया था, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में दोपहर तक तहरीर नहीं दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed