फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   pregnant girlfriend reached Bareilly from Chennai in search of her husband

प्यार, शादी और धोखा: पति की तलाश में चेन्नई से बरेली पहुंची गर्भवती युवती, सच्चाई जानकर उड़ गए होश

Thu, 21 Nov 2024 11:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Nov 2024 11:17 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली जिले के युवक से इंस्टाग्राम पर युवती की दोस्ती हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती का आरोप है कि युवक ने चेन्नई जाकर उससे शादी की। दो महीने तक उसके साथ रहा। फिर उसे छोड़कर अपने घर आ गया। 

विज्ञापन
pregnant girlfriend reached Bareilly from Chennai in search of her husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्यार, शादी के बाद धोखा मिलने पर चेन्नई की युवती बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वह युवक को अपने साथ चेन्नई ले जाने की जिद पर अड़ी रही। बात नहीं बनी तो थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। तब पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा था। यह जानकारी युवती हैरान रह गई। इस सब के बावजूद युवती उसके साथ रहने के लिए तैयार थी। बात नहीं बनने पर वह युवक को पांच दिनों की मोहलत देकर चेन्नई लौट गई।

विज्ञापन


चेन्नई से मंगलवार देर रात थाने पहुंची युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर युवक के संपर्क में आई थी। दोनों में दोस्ती हो गई थी। फिर दोनों में प्यार हो गया। कुछ माह पहले युवक अपने बुआ के लड़के साथ चेन्नई पहुंच गया। वहां एक मंदिर में उसने युवती से शादी कर ली। दिल्ली ले जाकर एक सप्ताह तक युवती को पत्नी की तरह रखा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: नशा मुक्ति केंद्र संचालक ने महिला से की दरिंदगी, कहता था- तुम विधवा मैं तलाकशुदा आराम से कटेगी जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गर्भवती है युवती 
फिर चेन्नई पहुंचकर दोनों ने एक रेस्टोरेंट खोला। दिवाली पर कुछ दिन बाद लौटने की बात कहकर युवक अपने घर चला आया। इसके बाद वह चेन्नई नहीं गया। दो माह की गर्भवती युवती, युवक की तलाश में उसके गांव तक आ गई। प्रेमिका को देख उसके होश उड़ गए। युवती ने जब उसे अपना पति बताया तो उसके घरवाले भी हैरान रह गए। वह उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। थाने में मामला पहुंचा, लेकिन बात नहीं बनी। इस पर युवती उसे चेतावनी देकर वापस लौट गई। 

थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि युवती ने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। अगले पांच दिन में अगर युवक उसे रखने के लिए तैयार नहीं हुआ तो युवती ने चेन्नई में कार्रवाई करने का दावा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed