फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband brutally murdered his wife in Budaun

बदायूं में विवाहिता की हत्या: पति ने दिया वारदात को अंजाम... खेत में फेंका शव, कार छोड़कर हुआ फरार

Tue, 30 Jul 2024 12:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Jul 2024 12:34 PM IST
सार

Budaun News: बिनावर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। उसका शव चरी के खेत में मिला। मायकेवालों ने विवाहिता के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। वह अपनी कार व मोबाइल छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Husband brutally murdered his wife in Budaun
चरी के खेत में मिला था विवाहिता का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। गांव वृंदावन में 25 वर्षीय विवाहिता मीरा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव चरी के खेत में मिला, जिससे सनसनी फैल गई। विवाहिता की पहचान मिटाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ से चेहरा जलाया गया। मायकेवालों का आरोप है कि विवाहिता की हत्या उसके पति आकाश ने की है। वह रविवार रात गांव आया था। विवाहिता को कॉल करके गांव के बाहर बुलाया। फिर उसकी हत्या करके मौके से भाग गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव वृंदावन निवासी मीरा पुत्री अजुद्दी की शादी करीब एक साल पहले बिसौली के दिसौलीगंज निवासी आकाश उर्फ रोनी के साथ हुई थी। मीरा के मायकेवालों का कहना है कि करीब छह दिन पहले आकाश मीरा को उसके मायके छोड़ गया था। रविवार रात मीरा के मायके में कुछ आयोजन चल रहा था। उसी दौरान आकाश उसके गांव आया और उसे कॉल करके गांव के बाहर बुलाया। काफी देर तक मीरा उसके साथ रही।  
विज्ञापन


कार और मोबाइल छोड़कर आरोपी फरार 
आरोप है कि आकाश ने उसकी हत्या कर दी और शव को चरी के खेत में डालकर चला गया। जब मीरा घर नहीं आई तो परिवारवालों ने उसे तलाश किया। सोमवार को उसके मायके वाले दिसौलीगंज पहुंचे और मीरा के लापता होने के बारे में जानकारी की लेकिन उसके ससुरालवालों ने इससे अनभिज्ञता जताई। शाम को आकाश ससुराल आया था। रात को अपनी कार और मोबाइल छोड़कर भाग गया।

मंगलवार सुबह गांव के जमुनाप्रसाद अपने खेत में चरी काटने गए। तब मीरा का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसमें आकाश के बड़े भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी आकाश की तलाश में पुलिस जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed