{"_id":"6a36eb4ced9512f8450cd6f8","slug":"husband-beats-up-teacher-for-not-transferring-money-to-his-account-badaun-news-c-123-1-sbly1035-166605-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खाते में रुपये ट्रांसफर न करने पर पति ने शिक्षिका को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खाते में रुपये ट्रांसफर न करने पर पति ने शिक्षिका को पीटा
विज्ञापन
उझानी। प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका मनीषा हंसावत ने पति पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजस्थान के करौली थाना क्षेत्र के गांव हुक्मीखेड़ा निवासी मनीषा इन दिनों अहीरटोला मोहल्ले की नई बस्ती में रहती हैं। वह ब्लॉक क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनकी शादी वर्ष 2010 में आगरा के उन्देरा निवासी राहुल पुत्र ब्रजेंद्र से हुई थी। शिक्षिका का आरोप है कि शादी के बाद से वह अपना वेतन पति के खाते में ट्रांसफर करती आ रही हैं।
पति को शराब की लत है। जब उन्होंने वेतन ट्रांसफर करना बंद किया तो राहुल उनके साथ मारपीट करने लगा। मनीषा के अनुसार, उनकी दो बेटियां हैं। इस बात से भी पति नाराज रहता है। वह बेटा न होने का ताना देता है। पांच दिन पहले हुई मारपीट में उनके सिर में चोट आ गई। तीन दिन तक उनका इलाज चला। शुक्रवार शाम मनीषा ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।