{"_id":"66c1dd2cf47cf1fa920c1277","slug":"husband-beat-his-wife-and-threw-her-out-of-the-house-in-budaun-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रेमिका की खातिर पत्नी को पीटकर घर से निकाला, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रेमिका की खातिर पत्नी को पीटकर घर से निकाला, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Sun, 18 Aug 2024 05:08 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:08 PM IST
सार
बदायूं में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह भी आरोप लगाया कि पति के किसी लड़की से संबंध हैं। इसके चलते उसे पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं में प्रेमिका की खातिर युवक ने अपनी पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। उसने कार व पांच लाख रुपये लाने की मांग रखी है। परेशान होकर पीड़िता ने उझानी कोतवाली में पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाहर खां सराय निवासी राधा शर्मा ने बताया है कि उसकी शादी 2 मार्च 2019 को उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अढ़ौली निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। दहेज में नकदी समेत सभी घरेलू सामान दिया लेकिन ससुराल के लोग खुश नहीं हुए।
विज्ञापन
शादी के बाद से ही पति कार और पांच लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करने लगा। विवाहिता को कुछ समय बाद पता लगा कि पति का किसी दूसरी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
एक साल पहले पति और ससुराल के लोगों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति जितेंद्र, जेठ कुंवरपाल, विजेंद्र, दुर्वेश, देवर अतुल, सास विमला देवी के खिलाफ रिपोर्ट की है।