फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband arrested for strangling wife to death

Budaun News: पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for strangling wife to death
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 29 मई को सीएचसी सहसवान से सीमा पत्नी भगवंत निवासी हसनपुर लोधा उर्फ हरि का नगला की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतका के परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया। रिपोर्ट में मृत्यु का कारण एस्फिक्सिया (दम घुटना) एवं स्ट्रैंगुलेशन (गला दबाना) पाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद मृतका के पिता महेश पुत्र चंद्रपाल निवासी पाण्डेय नगला, थाना कादरचौक की तहरीर पर पति भगवंत, ससुर ऋषिपाल, सास लौंगश्री तथा ननद कुटकी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसवान पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी भगवंत पुत्र ऋषिपाल को सहसवान-नाधा रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed