फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband accused of assault, two children died in the womb

Budaun News: पति पर मारपीट का आरोप, गर्भ में दो बच्चों की मौत

Sat, 20 Apr 2024 03:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of assault, two children died in the womb
सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती फिजा और नजदीक में बैठे परिजन। संवाद
सैदपुर। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव शेरअंदाजपुर निवासी फिजा ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को उसने सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र में दो मृत बच्चों को जन्म दिया। उसकी सूचना पर थाना पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना पुलिस ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ग्राम शेरअंदाजपुर निवासी फिजा पुत्री अब्दुल शहीद खान का कहना है कि करीब एक साल पहले उसका निकाह गांव के ही आमिर खान से हुआ था। निकाह के बाद आमिर उसे दिल्ली ले गया था। वहां दहेज को लेकर वह मारपीट करता था। वह छह माह की गर्भवती थी। 10 अप्रैल को पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे मायके छोड़कर चला गया। शुक्रवार सुबह परिवार वालों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया, जहां उसने दो जुड़वा मृत बेटियों को जन्म दिया।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन करते हुए दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। इधर, आमिर का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसे फंसाना चाहते हैं। उन्हाेंने खुद ही दवा खिलाकर दोनों बच्चों को मार दिया। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। छानबीन और पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed