फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hundreds of vehicles stuck on Bareilly-Mathura highway for three hours

Budaun News: बरेली-मथुरा हाईवे पर तीन घंटे तक फंसे रहे सैकड़ों वाहन

Wed, 19 Jul 2023 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of vehicles stuck on Bareilly-Mathura highway for three hours
उझानी में मंडी गेट के पास जाम में फंसे वाहन।
- मक्का लदीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित
विज्ञापन

- पुलिस ने वाया मुजरिया और वितरोई के रास्ते निकाले भारी वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंगलवार सुबह मक्का की आवक बढ़ने से तौल के लिए सड़क किनारे के धर्मकांटों के आसपास ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, लोडर वाहनों की संख्या बढ़ने से बरेली- मथुरा हाईवे पर जाम लग गया। ऐसे में जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। पुलिस ने दोनों ओर के भारी वाहनों को वाया मुजरिया और वितरोई से निकाला, तब कहीं जाकर तीन घंटे बाद आवागमन सुचारू हो पाया।
बरेली- मथुरा हाईवे पर जाम की शुरुआत मंडी गेट मोड़ के पास प्रातः 10 बजे हुई। पिछले कई दिनों से बारिश के बाद मौसम साफ होने पर किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों समेत छोटे लोडर वाहनों में मक्का लादकर मंडी के लिए निकले। बीच में धर्मकांटों पर तौल के दौरान मक्का लदे वाहनों को सड़क पर बेतरतीब खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे पर दोनों ओर से आने-जाने वाले बसों और ट्रकों को निकलने के लिए रास्ता नहीं मिल पाया। ऐसे में हाईवे पर दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक भारी वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान जाम में फंसे वाहन सवार लोगों में किसी ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए। बाद में पुलिस कर्मियों ने कछला की ओर छतुइया फाटक के पास भारी वाहनों को रुकवा दिया, तो आंबेडकर चौराहे से बसों और ट्रकों को मुजरिया और वितरोई के रास्ते कछला की तरफ निकलवाया।
ऐसे में आवागमन पूरी तरह सुचारू कराने में तीन घंटे लग गए। एसएसआई सुमित कुमार ने बताया कि मक्का लदे वाहनों की वजह से जाम लग गया था। पुलिस ने दोपहर बाद आवागमन सुचारू करा दिया है।

-
दागी मक्का के दाम में पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट
- अगेती मक्का की फसल की कटाई और थ्रेसिंग के दौरान बारिश शुरू हो जाने से उत्पादकों को उसे सुखाने का समय नहीं मिल पाया। बारिश में मक्का भीग भी गई। ऐसे में मक्का के दाने काले पड़ गए। आढ़ती कृष्ण कुमार वार्ष्णेय और अमर सिंह ने बताया कि मंगलवार को अच्छी गुणवत्ता की मक्का 19 सौ रुपये प्रति क्विंटल बिकी, वहीं दागी मक्का का भाव पांच सौ रुपये कम रहा।

उझानी में मंडी गेट के पास जाम में फंसे वाहन।

उझानी में मंडी गेट के पास जाम में फंसे वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed