फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Household items ashes due to fire in three huts

तीन झोपड़ियों में आग से घरेलू सामान राख

Wed, 05 Jan 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Household items ashes due to fire in three huts
कछला में आग लगने से हुए नुकसान की जानकारी देता गृहस्वामी। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी/कछला। कछला के वार्ड नंबर छह में घूरे के ढेर से उठी चिंगारी ने तीन झोंपड़ियों को चपेट में ले लिया। जब तक गृहस्वामी समेत आसपास के लोग निजी संसाधनों से आग पर काबू पाते, उससे पहले ही घरेलू सामान, अनाज और रोजमर्रा इस्तेमाल का सामान राख हो गया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार शाम पांच बजे हुआ। कछला के वार्ड नंबर छह निवासी लालमुन्नी पत्नी रूगानाथ की झोंपड़ी में सबसे पहले आग लगी। लालमुन्नी उस वक्त घर पर ही मौजूद थीं। उसने बचाव को शोर मचाया तो आसपास के लोगों का जमघट लग गया। लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। इसके कुछ देर बाद ही पड़ोस में जगदीश नाथ और नरेश नाथ की झोंपड़ियों भी आग की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश यादव ने पानी का टैंकर मौके पर भिजवाया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। जगदीश नाथ ने बताया कि लालमुन्नी की झोपड़ी के पास ही घूरे के ढेर से आग की चिंगारी उठी थी, जिससे आग लगी और तीनों झोंपड़ियों में रखा अनाज, घरेलू इस्तेमाल का सामान, कपड़े और चारपाइयां जल गईं। लालमुन्नी के बक्से में 10 हजार रुपये भी रखे थे, जो नहीं बच पाए। इस दौरान झोंपड़ियों के पास खूंटों से बंधे पशुओं को रस्सी काटकर खदेड़ा गया, जिससे वे बच गए। सूचना के बाद राजस्व कर्मियों ने भी मौका मुआयना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed