फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   House tax evasion caught in survey, notice sent

Budaun News: सर्वे में पकड़ा गया हाउस टैक्स चोरी का खेल, भेजा नोटिस

Mon, 28 Jul 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
House tax evasion caught in survey, notice sent
नगर पालिका बदायूं। संवाद
बदायूं। नगर पालिका बदायूं क्षेत्र में विभागीय साठगांठ से हाउस टैक्स चोरी का खेल पकड़ा गया। 15 दिन पहले पालिका की ओर से कराए गए सर्वे में आठ प्रतिष्ठान ऐसे पाए गए हैं, जिन पर आठ साल से टैक्स ही नहीं लगाया गया है। वहीं, 20 बरात घर कम टैक्स दे रहे हैं। पालिका की ओर से अब टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

पालिका कर्मियों की मिलीभगत से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का क्षेत्र कम दिखाकर हाउस टैक्स की चोरी की जा रही है। अब सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। पालिका के सर्वे में बताया गया कि शहर पर्ल मैरिज हॉल के संचालक 750 गज का टैक्स जमा कर रहे थे। जबकि मैरिज हॉल तीन हजार वर्ग गज में संचालित हो रहा है। इसी तरह वैभव लॉन के संचालक ने शपथ पत्र देकर बताया कि 750 गज में लॉन है। जांच में सामने आया कि छह हजार गज में यह चल रहा है। कृष्णा लॉन दो हजार गज में संचालित होने की बात संचालन ने शपथ पत्र में दी थी। वास्तव में यह तीन हजार वर्ग गज से ज्यादा में संचालित हो रहा है। यह सभी सात साल से टैक्स की चोरी कर रहे हैं। इन सभी पर नए टैक्स लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

--
इन बरातघरों से आठ साल से नहीं लिया गया टैक्स
रहमानी, आरसीन, महफिल, होटल कंट्रीन, अलहमद, डायमंड हाल नगर पालिका की टैक्स सूची में शामिल ही नहीं थे। नए सर्वे में इन सभी बरातघरों के संचालकों को टैक्स नोटिस भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डाॅक्टर पर लगाया गया 6.22 लाख का अर्थदंड
जोगीपुर स्थित डॉ. नौगरिया ने अपने क्लीनिक को व्यवसायिक रूप से संचालित कर रहे थे। नगर पालिका ने बिना अनुमति व्यवसायिक निर्माण पर 6.22 लाख का जुर्माना लगाया था। उन्होंने जुर्माना जमा कर दिया है।

--
2022 से पहले टैक्स की चोरी की जा रही थी। कई प्रतिष्ठान सात-आठ साल से चल रहे थे, लेकिन उनको टैक्स के दायरे में नहीं लिया गया था। अब सर्वे कराकर इन्हें टैक्स की नोटिस भेजी गई हैं। कई प्रतिष्ठानों के संचालकों की ओर से बताई गई जगह से ज्यादा में प्रतिष्ठान संचालित कर रहे हैं। इन पर भी टैक्स लगाया जाएगा। - फात्मा रजा, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed