{"_id":"6ad7b2701279c88c880b986b","slug":"house-lock-broken-jewellery-and-cash-worth-lakhs-stolen-case-registered-badaun-news-c-123-1-bdn1038-175905-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की कांशीराम नगर कॉलोनी, खेड़ा नवादा में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि घटना की शिकायत पुलिस से करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने और निष्पक्ष विवेचना की मांग की है।
न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र के अनुसार, पीड़ित 19 जून को परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। इसी दौरान कॉलोनी निवासी लव, राज, लकी और नानू ने उसके घर का ताला तोड़ दिया और अंदर रखी अलमारी से नकदी व जेवर चुरा ले गए। चोरी गए सामान में सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, कानों के आभूषण और अन्य सोने-चांदी के जेवर शामिल बताए गए हैं। पीड़ित के मुताबिक, घर लौटने पर उसे चोरी की जानकारी हुई।
आरोप है कि सुनवाई नहीं होने पर अधिकारियों से भी गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।