फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hot food not being served at Anganwadi centers

आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं बंट रहा गर्म भोजन

Sun, 25 Jun 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sun, 25 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hot food not being served at Anganwadi centers
anganbadi - फोटो : amar ujala
बीएसए ने किया मौजमपुर-रसूलपुर गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन

पंजीकृत 28 गर्भवती महिलाओं के सापेक्ष पांच महिलाएं उपस्थित मिली

हौसला पोषण मिशन योजना के अंतर्गत शनिवार को बीएसए पीसी यादव ने विकास क्षेत्र उसावां के मौजमपुर और रसूलपुर गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंजीकृत गर्भवती 28 महिलाओं के सापेक्ष पांच महिलाएं उपस्थित पाई गईं। पंजीकृत 237 बच्चों के सापेक्ष मात्र 20 बच्चे उपस्थित मिले। आंगनबाड़ी वर्कर ने बताया कि बजट न होने के अभाव में गर्म पका पकाया भोजन नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। अति कुपोषित श्रेणी के अंतर्गत पंजीकृत आठ बच्चों के सापेक्ष एक बच्चा पीली श्रेणी में पाया गया। अति कुपोषित श्रेणी के बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए उनकी स्थिति में सुधार लाने और आशा को गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण निर्धारित दिनों में कराने को कहा गया।

ग्राम प्रधान पति सरनाम सिंह से गांव में परिवारों के सापेक्ष शौचालयों की स्थिति पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि ग्राम मौजमपुर में 150 परिवारों के सापेक्ष मात्र 50 शौचालय हैं। ग्राम नगासी में भी 200 परिवारों के सापेक्ष 50 परिवारों में शौचालय स्थापित हैं। ग्राम प्रधान को खंड विकास अधिकारी से संपर्क कर नए शौचालय बनाए जाने के लिए सुझाव दिया गया। नियमित सफाई के कहा गया। साथ ही जुलाई में खुलने वाले विद्यालयों में गांववासियों से शत-प्रतिशत नामांकन की भी अपील की गई। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र रसूलपुर का निरीक्षण करने पर बंद पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed