फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   hot coocked

सर्दी में बदायूं से बनकर जाता है तो हो जाता है कोल्ड कुक्ड

Fri, 19 Dec 2014 12:02 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 19 Dec 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
जिले में बाल विकास एवं पोषाहार विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों हॉटकुक्ड पहुंचाने में एनजीओ खेल कर रहे हैं। सहसवान में स्थिति बेहद खराब है। यहां हॉटकुक्ड बदायूं से बनकर जा रहा है और वहां जाते-जाते कोल्ड कुक्ड में बदल जाता है। मीनू और मानकों को दरकिनार कर हॉट कुक्ड में भारी गड़बड़ियां है और बच्चों के स्वास्थ्य से खिलबाड़ किया जा रहा है। शीत लहर में केंद्र्रों पर बच्चे कम आने के बावजूद हॉटकुक्ड वितरण की मात्रा पूरी दिखाई जा रही है। सहसवान के मोहल्ला शहबाजपुर में विभिन्न पाटियों और संगठनों की ओर से हंगामा किया गया। कुछ संगठनों ने इस संबंध में डीएम को पत्र लिखकर हॉटकुक्ड में घपले की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बच्चों को कुपोषण से उबारने के लिए हॉटकुक्ड की व्यवस्था की गई थी। शासन प्रशासन के तमाम दावों को धता बताते हुए राजनीतिक संरक्षण में पल-पोष रहे एनजीओ यहां मनमानी पर उतारू हैं। सहसवान में हॉटकुक्ड बदायूं से बनकर जा रहा है। प्लास्टिक के अस्वच्छ डिब्बों में बदायूं से सहसवान पहुंच रहा हॉटकुक्ड जाते-जाते कोल्ड कुक्ड में बदल जाता है। यहां शीतलहर में केंद्रों पर बच्चों की संख्या आधी भी नहीं रह गई है। ऐसे में हॉटकुक्ड की मात्रा आम दिनों की तरह दर्शाई जा रही है।  
विज्ञापन

पिछले दिवस सहसवान के मोहल्ला शहबाजपुुर में कांग्रेस और सपा नेताओं के अलावा फारुखी समाज के लोगों ने विरोध स्वरूप हंगामा किया। इसदिन खिचड़ी बनकर आई थी जो ठंडी होने के साथ ही मानक के विपरीत थी। बाद में जिला कांग्रेस के महासचिव बश्शन खां, रमेश चंद्र माहेश्वरी, नगर अध्यक्ष मजार अली, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मसर्रत अली सलमानी, फारुखी समाज के मंडलीय प्रभारी जावेद फारुखी ने डीएम को पत्र लिखकर हॉटकुक्ड योजना में घपले की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटकुक्ड के बारे में जो भी शिकायतें मिलेंगी, उनको गंभीरता से लिया जाएगा। दोष पाए जाने पर एनजीओ के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
-निर्मल शर्मा, डीपीओ, बाल विकास एवं पोषाहार विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed