फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hostel ready in Ujhani Kotwali, will be handed over soon

Budaun News: उझानी कोतवाली में हॉस्टल तैयार, जल्द होगा हैंडओवर

Tue, 04 Mar 2025 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hostel ready in Ujhani Kotwali, will be handed over soon
उझानी कोतवाली में नया बना हॉस्टल। संवाद - फोटो : शिकोहाबाद रोड पर आतिशबाजी चलाकर भारत की जीत का जश्न मनाते खेलप्रेमी।
उझानी। महिला आरक्षियों समेत पुलिस कर्मियों के रहने के लिए अब कोतवाली परिसर में ही आवास उपलब्ध होगा। इसके लिए परिसर में 16 रूम वाला चार मंजिला हॉस्टल बनकर तैयार हो गया है। गृह विभाग के हैंडओवर होते ही उसे आरक्षियों के लिए आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में चार मंजिला हॉस्टल का निर्माण कार्य पिछले साल शुरू हुआ था। करीब 80 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हॉस्टल का प्रथम तल चार महिला आरक्षियों के लिए आरक्षित किया गया है। इन महिला आरक्षियों के लिए हॉस्टल में प्रवेश का रास्ता भी अलग से बनाया गया है। प्रत्येक कमरे में प्रकाश, पेयजल आदि की सुविधाएं दी गईं हैं।
विज्ञापन

इसके बाद द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ तल के कमरों में 12 पुलिस कर्मी रहेंगे। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि हॉस्टल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही कार्यदायी संस्था की ओर से इसे पुलिस को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद ही पुलिस कर्मियों को रहने के लिए हॉस्टल के कमरे आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि परिसर में पर्याप्त संख्या में कमरों के अभाव की वजह से पुलिस कर्मियों को किराये का मकान तलाशना पड़ता था। हॉस्टल में कमरे आवंटित होने के बाद उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed