{"_id":"7f556a9354dbf600022d97c6f1924a72","slug":"hospitals-upgrade-momentum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों के उच्चीकरण ने जोर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों के उच्चीकरण ने जोर पकड़ा
badaun
Updated Sat, 31 Jan 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
जिला पुरुष और महिला अस्पताल के उच्चीकरण ने जोर पकड़ लिया है। जिला अस्पताल में जेल ब्लाक, इमरजेंसी और मेडिकल वार्ड का निर्माण हो रहा है। वहीं जिला महिला अस्पताल में सौ बेड के आधुनिक अस्पताल के साथ मेडिकल वार्ड का निर्माण चल रहा है। जिला अस्पताल में पॉवर स्टेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि अगले महीने तक दोनों अस्पतालों को चौबीस घंटे बिजली मिलने लगेगी।
जिला अस्पताल के उच्चीकरण पर करीब छह करोड़ और जिला महिला अस्पताल पर बीस करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। दोनों अस्पतालों में उच्चीकरण का काम मार्च 2014 में शुरू हो गया था। कार्यदायी संस्था पैकफेड ने शुरू में तो काम की रफ्तार धीमी रखी लेकिन जनवरी में काम की रफ्तार तेज हुई। जिला अस्पताल में पॉवर फीडर का काम लगभग पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि मार्च में जिला और जिला महिला अस्पताल को चौबीस घंटे बिजली मिलने लगेगी। पॉवर फीडर पर 2.56 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। महिला अस्पताल में भी सौ बेड के आधुनिक अस्पताल के साथ इमरजेंसी और मेडिकल वार्ड का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि मार्च तक काफी काम पूरा कर लिया जाएगा।