{"_id":"5e049bd78ebc3e8814206879","slug":"hospital-badaun-news-bly389504346","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरामेडिकल स्टाफ की करें नियुक्ति: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरामेडिकल स्टाफ की करें नियुक्ति: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गांधी नेत्र चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम कुमार प्रशांत ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ बैठक की। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डीएम ने जल्द पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति करने के निर्देश दिए।
गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम ने डिस्ट्रिक्ट आई रिलीफ सोसायटी की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि गांधी नेत्र चिकित्सालय के बरामदे में टाइल्स नवीनीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाए। साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति के लिए दो जनवरी तक आवेदन भी आमंत्रित किए जाएं। कमेटी गठित कर इसके अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा। गांधी नेत्र चिकित्सालय के परिसर की दुकानों का किराया बढ़ाने के साथ-साथ वसूली के लिए नोटिस जारी करने के भी आदेश दिए। किराया न देने वाले दुकानदारों से दुकानें खाली कराई जाएं। खाली पड़ी दुकान की नीलामी कराई जाए। इस मौके पर सीडीओ निशा अनंत, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार आदि मौजूद रहे।