फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hospital and school filled with rain water, classes held in temple

Budaun News: अस्पताल और स्कूल में भरा बारिश का पानी, मंदिर में लगीं कक्षाएं

Fri, 05 Jul 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Hospital and school filled with rain water, classes held in temple
वज़ीरगंज के संविलियन विद्यालय में हुआ जलभराव। संवाद
बदायूं। बिसौली तहसील के जरारा में तालाब का पानी घुस गया। स्कूल तालाब बन गया। पड़ोस में स्थित शिव मंदिर में कक्षाएं लगाई गईं। वजीरगंज और कुढा शाहपुर में जलभराव के चलते सभी बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

यहां बता दें कि जिले में दो सौ मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। गली-मोहल्लों में घरों से लेकर सरकारी स्कूलों व अन्य सरकारी अस्पतालों, शिक्षण संस्थाओं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पानी भरा हुआ है। जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन



संविलियन विद्यालय में सात दिन से जलभराव, पढ़ाई चौपट
वजीरगंज। संविलियन विद्यालय में सात दिन से जलभराव है। प्रधानाध्यापिका कुसुम शर्मा ने बताया कि वह कई बार विभागीय अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन को भी अवगत करा चुकीं हैं। बीईओ ओमेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि समस्या गंभीर है, वह इस संबंध में बीएसए को अवगत कराएंगे। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित ने कहा कि शिक्षा विभाग की तरफ से कोई आग्रह आता है तो बोर्ड की बैठक में विचार विमर्श करेंगे। वैसे तो स्कूल परिसर में जलभराव न होने देने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूल में तैर रहे कछुआ और सांप, बच्चों में डर
कादरचौक। संविलयन विद्यालय कुढा शाहपुर का परिसर एक जुलाई से तालाब बना हुआ है। अध्यापक जैसे-तैसे स्कूल के अंदर पहुंच रहे हैं, लेकिन बच्चे स्कूल नहीं आ रहे। बृहस्पतिवार को कुछ बच्चे स्कूल पहुंचे तो अध्यापकों ने ईंटें डालकर बच्चों को कमरे तक पहुंचाया। बच्चे कमरे से बाहर आए तो उनको स्कूल परिसर में भरे पानी में कछुआ और सांप तैरते नजर आए। बच्चों ने शोर मचाया तो अध्यापक भी मौके पर पहुंचे गए। देखा सांप मेंढक को लपक रहा था। रसोइयाें की मदद से शिक्षकों ने सांप को भगाया। रसोईघर में भी तालाब का पानी भर गया है। विद्यालय 426 छात्र छात्राएं, 10 शिक्षक शिक्षिकाएं , पांच रसोइया हैं। सांप की दहशत से बच्चे अब स्कूल आने से मना करने लगे हैं। खंड विकास अधिकारी सर्वग्य अग्रवाल इससे बेखबर हैं। बोले- उन्हें जानकारी नहीं है, अगर ऐसा है तो आज ही सचिव को भेजकर दिखवाएंगे। संवाद




राजकीय पशु चिकित्सालय में जलभराव
म्याऊ। राजकीय पशु चिकित्सालय म्याऊ परिसर में पानी भरा हुआ है। रास्ता बंद हो गया है। अस्पताल परिसर तक डॉक्टर नहीं पहुंच पा रहे हैं। डॉक्टर ड्यूटी पर तो आ रहे हैं, लेकिन अपनी-अपनी कार या फिर किसी की दुकान में बैठकर ही समय काट रहे हैं। क्षेत्र से किसान भी अपने पशुओं को दिखाकर दवा नहीं ले पा रहे हैं। पशुधन प्रसार अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि यहां 30 से 40 पशुओं का इलाज हर रोज किया जाता था, लेकिन बरसात होने से कोई नहीं आ रहा। संवाद

वज़ीरगंज के संविलियन विद्यालय में हुआ जलभराव। संवाद

वज़ीरगंज के संविलियन विद्यालय में हुआ जलभराव। संवाद

वज़ीरगंज के संविलियन विद्यालय में हुआ जलभराव। संवाद

वज़ीरगंज के संविलियन विद्यालय में हुआ जलभराव। संवाद

वज़ीरगंज के संविलियन विद्यालय में हुआ जलभराव। संवाद

वज़ीरगंज के संविलियन विद्यालय में हुआ जलभराव। संवाद

वज़ीरगंज के संविलियन विद्यालय में हुआ जलभराव। संवाद

वज़ीरगंज के संविलियन विद्यालय में हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed