फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Honoring women who do selfless social service

Budaun News: निस्वार्थ समाजसेवा करने वाली महिलाओं का सम्मान

Thu, 13 Jul 2023 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Honoring women who do selfless social service
उझानी में अ​खिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की म​हिला पदा​धिकारियों का स्वागत करती पालिकाअध्यक्ष पू
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की अध्यक्ष बनीं डॉ. ममता नौगरिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद महिला शाखा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नयी कार्यकारिणी का गठन भी हुआ।
जिला पंचायत हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने वार्षिक कार्य सूची के कार्यों पर खुलकर चर्चा की। इस दौरान विभिन्न स्तरों पर निस्वार्थ भाव से सामाजिक हित में किए जाने वाले कार्यों के लिए कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संगठन की कार्यकारिणी का भी गठन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. ममता नौगरिया को अध्यक्ष, डॉ. दीप्ति जोशी गुप्ता को युवा प्रभारी, नेहा शरद गुप्ता को कोषाध्यक्ष, डॉ. मेघा अग्रवाल को संयोजिका गंगा आरती, सीमा रस्तोगी को जिला महामंत्री, पूनम गुप्ता को जिला मंत्री, नेहा गुप्ता को युवा मंत्री, रीता गुप्ता को नगर महामंत्री व शिल्पी बंसल को नगर प्रभारी मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि विमलेश गुप्ता, उझानी पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वैभवी विजय गुप्ता की मां सरस्वती की वंदना सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में डाॅ. कमला महेश्वरी, मणि गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, रश्मि गुप्ता, मीरा गुप्ता, कुसुम रस्तोगी, नैना गुप्ता, संगीता गुप्ता, गीता गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed