फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Honoring healthcare warriors on International Nursing Day

Budaun News: अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर स्वास्थ्य योद्धाओं का सम्मान

Thu, 14 May 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 14 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Honoring healthcare warriors on International Nursing Day
बदायूं। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर डायट ऑडिटोरियम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से आयुष्मान अरोग्य मंदिर सेवा महोत्सव व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमोहन झा ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में इनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

डीसीपीएम अरविंद राना ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की भूमिका सराहनीय है। आरसीएच नोडल अधिकारी डॉ. राजवीर गंगवार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को टीम भावना के साथ काम करना चाहिए। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय मंत्री शंकर लाल, जिला संरक्षक देवदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed