{"_id":"66663e5688265c0f8c0f67d7","slug":"honored-those-who-got-good-marks-in-up-board-badaun-news-c-123-1-sbly1001-120190-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: यूपी बोर्ड में अच्छे अंक पाने वालों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: यूपी बोर्ड में अच्छे अंक पाने वालों को किया सम्मानित
Mon, 10 Jun 2024 05:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
भगवान परशुराम विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में मेधावी छात्र- छात्राओं किया गया सम्मानित।स्रोत-स्वय
बदायूं। उप्र हिंदी प्रचार समिति की ओर से रविवार को भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में जिले में प्रथम से दसवें तक के स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक डाॅ. विनय दुबे रहे।
जेल अधीक्षक ने कहा कि बच्चों को कम अंक लाने पर डिप्रेशन में नहीं जाना चाहिए। आप अपनी दोनों मुट्ठी बांध लें। इसमें एक मुट्ठी मेहनत और दूसरी मुट्ठी एकाग्रता की। यह कर लेंगे तो कोई ऐसी चीज नहीं जो आप पा नहीं सकते। अच्छे अंक के साथ-साथ एक अच्छा व्यक्तित्व का धनी होना भी जरूरी है। डिग्री के साथ ज्ञान भी अर्जित करें।
अध्यक्षता कर रही डाॅ. ममता नौगरैया ने कहा कि युवा शक्ति जितनी मेधावी होगी, देश उतना ही शक्तिशाली होगा। विशिष्ट अतिथि राम बहादुर पांडेय ने कहा कि सम्मानित हो रहे बच्चे अभी तक तालाब में थे। अब समुद्र में तैरेंगे और वहां हाथ पकड़ने वाला कोई नहीं होगा। बच्चों को खुद अपनी दशा और दिशा तय करनी होगी। लक्ष्य निर्धारित कर लें और अनुशासित रहें। इस मौके पर राजेश्वर पाठक, ब्रजेश शर्मा, संजीव दीक्षित,पवन शंखधार, विष्णु असावा मौजूद रहे।