{"_id":"66db475aaa9b3b54230cf2aa","slug":"homeowner-beaten-up-for-complaining-about-sink-being-faulty-badaun-news-c-123-1-sbly1035-125347-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सिंक खराब होने की शिकायत करने पर गृहस्वामी की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सिंक खराब होने की शिकायत करने पर गृहस्वामी की पिटाई
विज्ञापन
उझानी। बदायूं रोड स्थित एक कॉलोनी में नवनिर्मित मकान में सिंक खराब होने की शिकायत करने पर साइट इंजीनियर समेत तीन लोगों ने गृहस्वामी की पिटाई कर दी। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घायल गृहस्वामी का मेडिकल कराया है।
घटना बृहस्पतिवार अपराह्न की है। घायल गृहस्वामी अभय प्रताप सिंह (40) के मुताबिक- कॉलोनी में उन्होंने भी मकान खरीदा है। रखरखाव से जुड़े अनुबंध के तहत उन्होंने सिंक खराब होने की शिकायत की तो साइट इंजीनियर मोहम्मद शोएब, लाइट इंजीनियर शारिफ और ठेकेदार वसीम उसके पास आ धमके। तीनों ने मिलकर अभय की पिटाई कर दी। अभय के सिर और हाथ में चोट आई है। देर शाम पुलिस ने तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इसके अलावा चिकटिया गांव निवासी दुर्वासा पत्नी सुखपाल की तहरीर पर पुलिस ने तीन सितंबर को घर में घुसकर गृहस्वामिनी दुर्वासा, उनकी पुत्रवधू मचला पत्नी राजेश और उर्मिला पत्नी टिंकू की लात-घूंसों से पीटने की प्रताप समेत उसके बेटे मनोज, लालू और अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला और उनकी दोनों पुत्रवधू का पुलिस ने मेडिकल भी कराया है। संवाद