फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   holi

झूमता-गाता रंग-बिरंगा बदायूं होली की धुन में मगन

Sun, 20 Mar 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
holi
होलिका की पूजा करते लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। होली के रंगों में पूरा जिला सराबोर है। 2087 स्थानों में कुछ जगह देर शाम तो कुछ जगह तड़के पूरे विधि-विधान से होलिका दहन हुआ। बृहस्पतिवार को दिन भर बाजारों में रंग, अबीर और गुलाल की खूब खरीदारी हुई। हुरियारों के जुलूस की तैयारियां भी चलती रहीं। लोगों ने गन्ने और जौ की बालियां भी खरीदीं। ट्रैफिक प्लान लागू होने के बाद भी बाजारों में जाम के हालात बने रहे। हुरियारों की टोलियां रंगों में सराबोर दिखीं। मुखौटे पहने युवा और छोटे बच्चे भी रंगे-पुते दिखे।
विज्ञापन

कई दिन पहले से लोग होली की तैयारी कर रहे थे। बृहस्पतिवार शाम जगह-जगह होलिका स्थलों पर विधि विधान से पूजन किया गया। होलिका को गुझिया का भोग लगाया गया। सरकारी रिकार्ड के अनुसार जिले में कुल 2087 स्थानों पर होली रखी गई हैं। बृहस्पतिवार को बाजार में पिचकारियां खूब बिकीं तो मोदी और योगी के मुखौटों के साथ इनकी फोटो की टीशर्ट की भी बाजार में काफी मांग रही। पक्के रंगों के स्थान पर इस बार गुलाल की ज्यादा बिक्री हुई।
विज्ञापन

इस बार महंगाई का बाजार पर काफी असर दिखा। राकेश ने बताया कि दो दिन पहले मावा की कीमत ढाई सौ रुपये प्रति किलो तक थी जो अब बढ़कर साढ़े तीन सौ रुपये तक पहुंच गई है। इसी तरह गन्ना 15 से 20 रुपये और जौ की बाली की गांठ दस रुपये तक में बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सुबह आठ बजे शुरू होगा हुरियारों का जुलूस
शहर में हुरियारों का जुलूूस शुक्रवार सुबह आठ बजे पुराना सराफा बाजार स्थित गौरी शंकर मंदिर से शुरू होगा। शहर के प्रमुख इलाकों में भ्रमण करता हुआ यह जुलूस 12 बजे मंदिर पर समाप्त होगा। शाम को हुसैनी गली स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में होली मिलन समारोह के साथ भोज का आयोजन भी किया जाएगा। गांधी पार्क में भी होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। इसके अलावा शहर में विभिन्न स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित किए जाएंगे।
-
जिला अस्पताल में पांच डॉक्टरों की रिस्पांस टीम तैयार
होली के मद्देनजर जिला अस्पताल में भी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। फिजीशियन, नेत्र और त्वचा रोग विशेषज्ञ के साथ हड्डी रोग विशेषज्ञ और सर्जन को टीम में रखा गया है। इमरजेंसी में दस बेड की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने बृहस्पतिवार को तैयारियों का जायजा भी लिया। दरअसल, होली पर हुड़दंग के कारण कई बार झगड़े और हादसे भी हो जाते हैं। ऐसे में लोग गंभीर जख्मी भी हो जाया करते हैं। इसके साथ ही शराब के नशे में भी बवाल होते हैं। खान-पान बिगड़ने के कारण भी लोग बीमार पड़ जाते हैं।
-
संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी
शहर में कई संवेदनशील इलाके हैं। कई संवेदनशीन इलाकों से होकर हुरियारों का जुलूस भी निकलते हैं। हालांकि, जुलूस को लेकर पिछले 72 साल में अब तक कोई विवाद नहीं हुआ है। इसके बाद भी पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी की तैयारी रखी है। खास कर बीट सिपाहियों को पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी चौकी इंचार्जों को भी एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने लगातार राउंड पर रहने और छोटे-मोटे मामलों को भी पूरी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं ताकि कोई छोटा मामला बड़ा और गंभीर रूप न ले सके।
-
डीएम-एसएसपी ने कहा-मिलजुल कर मनाएं होली
जनपद वासियों को होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं। सभी लोग आपसी सौहार्द्र के साथ त्योहार मनाएं। एक-दूसरे को गले मिलकर दूरियां मिटाएं। ये प्रेम और सौहार्द्र का त्योहार है। इस दिन ध्यान रखें कि दूसरों की खुशियों में दखलअंदाजी न हो। कहीं विवाद की स्थिति तो मिलकर समस्या का समाधान करें। - दीपा रंजन, डीएम

-
ये एक-दूसरे से गले मिलकर दूरियां मिटाने का त्योहार है। सभी लोग मिलजुलकर त्योहार मनाएं। इस दिन ध्यान रखें कि शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। बाइक पर दो सवारी चलें। हुड़दंग से बचने की कोशिश करें। कहीं भी भ्रम न फैलाएं। विवादों से बचने की कोशिश करें। सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर दिए गए हैं। जो व्यक्ति रंग न लगवाना चाहता हो उसे रंग न लगाएं। हर्बल रंगों का प्रयोग करें।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

रंगो की दुकान पर लगी भीड़। संवाद

रंगो की दुकान पर लगी भीड़। संवाद- फोटो : BADAUN

 

मुखौटा लगाए घरों से निकले हुरियारे। संवाद

मुखौटा लगाए घरों से निकले हुरियारे। संवाद- फोटो : BADAUN

 

होली खेलते बच्चे। संवाद

होली खेलते बच्चे। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed