फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   holi

जमकर करेंगे मस्ती, गुलाल से खेलेंगे होली

Fri, 18 Mar 2022 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
holi
बदायूं। कोरोना की वजह से दो साल से होली समेत अधिकतर त्योहारों पर केवल औपचारिकता ही निभाई जा रही थी। इस बार जिले में काफी समय से कोविड का कोई सक्रिय मरीज नहीं है। जिला कोविड मुक्त हो चुका है। प्रदेश सरकार की ओर से कोविड को लेकर लगाई बंदिशें भी हटा ली गई हैं। ऐसे में अधिकतर युवा इस बार होली को खास अंदाज में मनाने का मन बनाए बैठे हैं। उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। दोस्तों के साथ रंगों की खरीदारी की है।
विज्ञापन

पिछले दो वर्षों में होली कोरोना के कारण फीकी थी। इस बार होली को पहले की तरह मनाएंगे। अपने दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। होली के रंगों की जमकर खरीदारी की है।
विज्ञापन

-नितिश
जो लोग बाहर रह रहे थे, वे भी होली पर वापस आ गए हैं। ऐसे में अपने मित्र, परिवार के साथ इस बार दिल खोलकर होली मनाएंगे।
- आनंद
पिछली बार की होली बेहद फीकी रही थी, कोविड की वजह से खुलकर अपनों से मिल भी नहीं सके थे पर इस पर कोविड का पहरा नहीं है, ऐसे में जमकर होली का आनंद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विशाल मिश्रा
कोविड की वजह से पिछले साल डरते-डरते होली खेली थी, उस समय केवल औपचारिकतां पूरी की थी। इस परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मस्ती करेंगे।
-रिंकू कन्नौजिया
कोरोना अभी गया नहीं है। लोग मास्क और दूरी को भूल गए हैं, जो आने वाले समय मे कोरोना को बढ़ावा दे सकता है। होली का त्योहार घर पर रहकर मनाएंगे
-दीक्षा तोमर
24 मार्च को यूपी बोर्ड की परीक्षा है। ऐसे में घर पर दायरे में रहकर ही होली खेलेंगे। परीक्षा की भी भी तैयारी करती है। ऐसे में ज्यादा समय होली पर धमाल करके बीमार नहीं पड़ना है।
- नंदनी सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed