{"_id":"ae2d23d96beaae989f70615c7ccf3ce9","slug":"hit-by-train-magic-vehicle-one-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आया मैजिक वाहन, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आया मैजिक वाहन, एक घायल
Dbtori / Badaun
Updated Sun, 24 May 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैजिक वाहन ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। उसे चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा दोपहर दो बजे बिसौली कोतवाली क्षेत्र की दबतोरी चौकी इलाके के बाबेपुर मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर हुआ। घटना के बाद बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन भी करीब 10 मिनट खड़ी रही। बाद में रेलवे ट्रक साफ किया गया।
विज्ञापन
चंदौसी के मोहल्ला पथरा निवासी सुरजीत सिंह (25) पुत्र द्वारिका प्रसाद मैजिक वाहन से बिस्किट ढोने का काम करता था। रविवार को वह लक्ष्मीपुर से बाबेपुर की ओर जा रहा था। बाबेपुर स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर उसका मैजिक वाहन बरेली की ओर से आ रही बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की जबरदस्त टक्कर से मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सुरजीत गंभीर घायल हो गया। कुछ दूरी पर स्थित पुरवाखेड़ा स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया गया। करीब 10 मिनट ट्रेन खड़ी रही। घटना की खबर मिलने पर रेलवे के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। मैजिक वाहन को रेलवे ट्रेक से हटाकर लाइन साफ की गई। खबर मिलने पर बिसौली पुलिस भी मौके पर पहुंची। मैजिक वाहन से मिली 51 हजार रुपये की नगदी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन