फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hindus in danger, atrocities happening in Bangladesh: Togadia

हिंदू खतरे में, बांग्लादेश में हो रहा अत्याचार : तोगड़िया

Tue, 10 Dec 2024 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hindus in danger, atrocities happening in Bangladesh: Togadia
म्याऊ में विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का स्वागत करते लोग। संवाद
उसावां / म्याऊं। अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया बिल्सी से फर्रुखाबाद जाते समय सोमवार को म्याऊं कस्बे में रुके। यहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। तोगड़िया ने कहा कि हिंदू आज खतरे में है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने हर सप्ताह हनुमान चालीसा का पाठ गांव-गांव कर लोगों को जागरूक करने की कार्यकर्ताओं से अपील की। तोगड़िया ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में वह भ्रमण कर रहे हैं, ताकि भारत सरकार हिंदुओं की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए। सोमवार को बिल्सी से फर्रुखाबाद जाते समय रास्ते में म्याऊं के पेट्रोल पंप पर रुके। यहां भारी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। फूलमाला से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सनातन धर्म, हिंदू राष्ट्र, हिंदू समाज को भगवान ने बनाया है, लेकिन आज हिंदू खतरे में है।
विज्ञापन

दुनिया की आठ सौ करोड़ की आबादी में मात्र सौ करोड़ हिंदू बचा है और वो भी बांग्लादेश में मार खा रहा है। भारत में हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर उन्होंने चिंता जताई। तोगड़िया ने कहा कि हम तन मन धन से हिंदुओं के लिए काम करेंगे। हर गांव हर सप्ताह लोगों को इकट्ठा करके हनुमान चालीसा का पाठ करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ में साधु-संतों के भोजन की व्यवस्था के लिए ट्रस्ट में डिजिटल ट्रांजेक्शन कर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने लोगों को कुंभ आने का निमंत्रण भी दिया। इस मौके पर अभय प्रताप सिंह, पंकज गुप्ता, शुभम, करण, रौनक ठाकुर, हरेन्द्र सिंह, बिजेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed