फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hilal Badayuni was awarded the National Book of Records

Budaun News: नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड से नवाजे गए हिलाल बदायूंनी

Sun, 09 Feb 2025 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hilal Badayuni was awarded the National Book of Records
हिलाल बदायूंनी अवार्ड के साथ। स्रोत-स्वयं
बदायूं। आर्टिस्ट्स वेलफेयर के अध्यक्ष मशहूर शायर व संचालक डॉ. हिलाल बदायूंनी को साहित्यिक पुस्तक ‘गुफ़्तगू चांद से’ लिखने के लिए नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड-2024 से नवाजा गया है। डॉ. हिलाल बदायूंनी की ये पुस्तक वर्ष 2024 में अंजुमन प्रकाशन व रेडग्रैब इंदौर के संयोजन से प्रकाशित हुई थी।
विज्ञापन


डॉ. हिलाल बदायूंनी की देवनागरी लिपि में प्रकाशित पुस्तक ‘गुफ्तगु चांद से’ की भाषा शैली क्लिष्ट उर्दू या हिंदी नहीं, बल्कि हमारे देश की वो आम भाषा है जो हर जनमानस के हृदय को स्पर्श करती है। इसके साथ किताब में जितनी भी कविताएं हैं उनमें एक शब्द भी राजनीतिक नहीं, बल्कि साहित्य की समरसता से ओतप्रोत है।
विज्ञापन

किताब में उन सभी सामाजिक मुद्दों एवं भारत की संस्कृति को कविता बनाकर शामिल किया गया है जो हमारे देश की अलौकिक पहचान है। कविताओं में एक प्रेमिका के साथ-साथ मां-बहन, बेटी, मजदूर, बच्चे आदि की वास्तविक जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की चयन प्रक्रिया में वर्ष 2024 के नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए डॉ. हिलाल की पुस्तक का चयन किया गया है। जिसमें उनको नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अंतर्गत भारत विभूषण ऑफिशियल सर्टिफिकेट बॉक्स, मैडल, बैज व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया है। उनकी उपलब्धियों के लिए इससे पूर्व भी कई प्रादेशिक व राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed