फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   High tension lines passing over 116 council schools will be removed

Budaun News: 116 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटेंगी

Wed, 23 Oct 2024 03:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 23 Oct 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
High tension lines passing over 116 council schools will be removed
बदायूं। जिले में 116 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसको हटाने की कवायद शुरू हो गई है। करीब दो माह के बाद इन तारों को हटा दिया जाएगा। इसके लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग धनराशि स्वीकृत करने की शासन से मांग करेगा। हालांकि, 32 विद्यालयों को एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 1502 प्राथमिक, 356 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 297 कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें से 116 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर बिजली की लाइनें मौत बनकर झूल रही हैं। ऐसे में बच्चों की जान को हर समय खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से विद्युत निगम को इन स्कूलों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। वहीं, विद्युत निगम को हाईटेंशन लाइन को हटाने में हुए खर्च को भी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस्टीमेट मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शासन से धनराशि की मांग की जाएगी। माना जा रहा है कि इस प्रक्रिया में एक से दो माह लग जाएंगे। अगले साल ही विद्यालयों से तार हटने का काम शुरू हो पाएगा।

32 विद्यालयों के तार हटाने में खर्च होंगे 52 लाख रुपये
-जिले में 116 विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। इनमें से 32 विद्यालयों के लिए बिजली विभाग ने एस्टीमेट बनाकर दे दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शासन से एस्टीमेट के लिए 52 लाख रुपये की मांग की गई है। जैसे ही धनराशि शासन की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध हो जाती है। उसे बिजली विभाग को मुहैया करा दिया जाएगा।


116 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। इनको हटवाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की है। उनको विद्यालयों के नाम दे दिए हैं। अब उनके स्तर से एस्टीमेट मांगा गया है। कुछ का एस्टीमेट मिल चुका है।
-वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed