फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   High tension line passing above the roof, application given twice

Budaun News: छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, दो बार दिया प्रार्थना पत्र

Sun, 18 Aug 2024 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
High tension line passing above the roof, application given twice
दातागंज तहसील में फरियादियों की ​शिकायते सुनतीं डीएम नि​धि श्रीवास्तव व एसएसपी। स्रोत-प्रशासन
दातागंज। मोहल्ला परा निवासी सुरेंद्र बहादुर ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में बताया कि उनके घर की छत से हाईटेंशन लाइन निकल रही है। इसको हटवाने के लिए दो बार पहले भी संपूर्ण समाधान दिवस में वह शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अबतक कोई समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला परा में हाईटेंशन विद्युत लाइन निकल रही है। इससे मोहल्ले में रह रहे लोगों को अनहोनी की आशंका बनी हुई। लाइन हटवाने के लिए कई बार स्थानीय लोगाें ने बिजली उपकेंद्र पर तैनात अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं मोहल्ला परा निवासी सुरेंद्र बहादुर दो बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान तब भी नहीं हुआ। शनिवार को भी अधिकारियों ने महज आश्वासन ही दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा दातागंज तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 47 शिकायतें आईं। इनमें गांव करनपुर निवासी रामवीर ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि 2011 में कुछ लोगों के नाम पर पट्टे हुए थे, लेकिन आज तक भूमि उसके नाम पर नहीं चढ़ सकी है। इसके लिए पहले भी प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दातागंज निवासी अहमद हुसैन ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गालौठी में बनी गोशाला में वर्ष 2022 में पेंटिंग की थी, लेकिन आज तक वहां पेंटिंग करने के लिए धनराशि नहीं दी गई। डीएम निधि श्रीवास्तव ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में जो भी शिकायतें आई हैं उनका गुणवत्तापरक पूर्वक निस्तारण कराया जा रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस में 47 शिकायतें आईं।

बच्चों को अन्नप्राशन कराया
दातागंज। डीएम निधि श्रीवास्तव ने तहसील परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से बनाए गए उत्पादों व स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल के स्टालों की प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया और स्टॉलों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्टालों का निरीक्षण कर उनकी सराहना की। वहीं डीएम ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की व नवजात बच्चों का अन्नप्राशन भी किया। संवाद




बिल्सी में पांच अधिकारी रहे गैरहाजिर, मांगा स्पष्टीकरण
बिल्सी। माह के तीसरे शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में सीडीपीओ सहसवान, बिसौली, बीडीओ सहसवान, बिसौली और अवर अभियंता विद्युत बिल्सी गैर हाजिर रहे। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस दौरान 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष 58 सभी शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed