{"_id":"66ad7a6509bfb4ce2f0ea544","slug":"high-tension-line-collapses-on-bike-riding-couple-they-burn-to-death-badaun-news-c-123-1-sbly1004-123467-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाइक सवार दंपती के ऊपर टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन, जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाइक सवार दंपती के ऊपर टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन, जिंदा जलकर मौत
Sat, 03 Aug 2024 06:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
देवपाल का फाइल फोटो।
बदायूं। बदायूं-दातागंज मार्ग पर शुक्रवार शाम अचानक बाइक सवार दंपती के ऊपर जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शवों को मोर्चरी भेज दिया।
हादसा शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हुआ। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव दुधारी निवासी देवपाल सिंह (52) पत्नी मीना सिंह (49) के साथ बाइक पर बदायूं शहर से अपने घर लौट रहे थे। उस दौरान देवपाल सिंह हेलमेट लगाए हुए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दंपती की बाइक मूसाझाग पहुंची ही थी कि तभी अचानक सड़क के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर उनके ऊपर गिर गई। करंट लगने से उनकी मौत हो गई। वहीं, बाइक भी पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
बताते हैं कि इससे कुछ मिनट पहले ही थाने की गाड़ी निकलकर गई थी। उसी दौरान दो बाइक सवार भी निकले थे और दंपती के पीछे दो बाइक सवार आ रहे थे। जैसे ही उन्होंने दंपती के ऊपर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरती देखी कि उन्होंने तुरंत ब्रेक लगा लिए, जिससे उनकी भी जान बच गई।
हादसे को देख मूसाझाग गांव के तमाम लोग दौड़कर आ गए। उन्होंने साहस जुटाते हुए डंडे से बिजली की लाइन को अलग किया, जिससे दंपती के शव ज्यादा नहीं जल पाए। सूचना पर तुरंत ही मूसाझाग इंस्पेक्टर और सीओ उझानी शक्ति सिंह पहुंच गए। उन्होंने दंपती के परिवार वालों को सूचना देकर उनके शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। देर रात तक परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी।
मंगलवार रात उसावां कस्बे में हुई थी मां-बेटे की मौत
जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटने से मंगलवार रात उसावां कस्बे में मां-बेटे की मौत हो गई थी। वार्ड नंबर तीन निवासी राजेंद्री देवी अपने घर के पीछे घुमंतू पशुओं को भगाने गई थीं। उनकी फेंसिंग पर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई थी, जिससे उनकी करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, बेटा भी करंट की चपेट में आ गया था।
- बीच सड़क पर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी है, जिससे दंपती की मौत हो गई। उनके शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अभी परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।- शक्ति सिंह, सीओ उझानी