फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   High speed collapses in Bolero ditch, four injured

तेज रफ्तार बोलेरो खाई में गिरी, चार घायल

Thu, 25 May 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Thu, 25 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने के लिए एटा से बोलेरो में चले एक ही परिवार के चार सदस्य मंगलवार रात यहां हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बोलेरो पलट कर सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को दूसरे वाहन सवार लोगों ने बोलेरो से बाहर निकाला। उन्हीं की सूचना पर देर रात ही घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। यह हादसा रात में करीब 10 बजे बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव दहेमू के पास हुआ। एटा जिले में सकीट थाना क्षेत्र के गांव रिवाड़ी निवासी रामनाथ के एक रिश्तेदार बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें देखने के लिए रामनाथ के परिवार के लोग बोलेरो में बरेली जा रहे थे। रास्ते में देहमू पुलिया से आगे बढ़ते ही चालक बोलेरो पर नियंत्रण खो बैठा। इससे बोलेरो पलटकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। बोलेरों में मची चीख-पुकार सुनकर उधर से गुजर रहे एक युवक ने दूसरे वाहन को रुकवाकर घायलों को बाहर निकाला। उन्हें देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घायलों में रामनाथ की 60 वर्षीय पत्नी आवंती देवी, भतीजा 18 साल का भगवान सहाय, 30 वर्षीय देवेंद्र सिंह और 25 साल सुरेंद्र कुमार का प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने घायलों के घरवालों को फोन पर अवगत करा दिया। सुरेंद्र के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोट हैं। सुरेंद्र समेत चारों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed