फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   High Court gives blow to brothers accused in Rs 200 crore scam

Budaun News: 200 करोड़ घोटाले में आरोपी भाइयों को हाईकोर्ट से झटका

Tue, 14 Apr 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 14 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
High Court gives blow to brothers accused in Rs 200 crore scam
बदायूं। चर्चित अमर ज्योति चिटफंड घोटाले में करीब 200 करोड़ रुपये के चर्चित ठगी प्रकरण में आरोपी शशिकांत, सूर्यकांत और श्रीकांत को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। अदालत से उनकी याचिका खारिज किए जाने के बाद अब पुलिस के लिए गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

घोटाले में नामजद तीनों भाइयों ने अपने खिलाफ दर्ज केस को निरस्त कराने और गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इस फैसले के बाद पुलिस कार्रवाई तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। बताया जाता है कि बरेली निवासी ये तीनों भाई लंबे समय तक निवेशकों को रुपये लौटाने का आश्वासन देते रहे, लेकिन मई 2025 में अचानक अपना कार्यालय बंद कर फरार हो गए। इसके बाद ठगी का मामला खुलकर सामने आया और बड़ी संख्या में निवेशकों ने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

---------------------

बदायूं-बरेली में दर्ज हैं कई केस
मामले की गंभीरता को देखते हुए बदायूं में चार समेत बरेली में भी कई केस दर्ज किए जा चुके हैं। निवेशकों ने आरोप लगाया कि कंपनी के जरिये करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। इस प्रकरण को लेकर दोनों जिलों में विरोध-प्रदर्शन भी हुए और मामला सुर्खियों में बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं लौटाए रुपये
सूत्रों के अनुसार, इससे पहले हाईकोर्ट ने आरोपियों को निवेशकों के रुपये लौटाने के निर्देश भी दिए थे, लेकिन उन्होंने इसका पालन नहीं किया। इसके बाद कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए याचिका खारिज कर दी, जिससे आरोपियों को बड़ा झटका लगा है।
----------------------

निवेशकों की बढ़ी चिंता, कार्रवाई की मांग तेज
याचिका खारिज होने के बाद जहां एक ओर पुलिस की कार्रवाई तेज होने की संभावना है, वहीं निवेशकों में अपनी रकम वापस मिलने को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि अब आरोपी रुपये लौटाने के बजाय कानूनी प्रक्रिया से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

--------------------

आरोपियों की गिरफ्तारी की करेंगे मांग
मामले में पैरवी कर रहे अधिवक्ता अरविंद पाल सिंह परमार ने बताया कि अभी उनको हाईकोर्ट के आदेश की प्रति नहीं मिली है। लेकिन फैसला हो गया है। उन्होंने कहा जल्द ही पुलिस प्रशासन से मिलकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed