फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hepatitis is affecting an average of 300 people every month.

Budaun News: हर माह औसतन 300 लोगों को गिरफ्त में ले रहा हेपेटाइटिस

Sun, 11 Feb 2024 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis is affecting an average of 300 people every month.
जिला अस्पताल। संवाद
बदायूं। जिले में हेपेटाइटिस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एक साल पहले यहां महीने में 40 से 50 मरीज ही जिला अस्पताल आते थे। अब हर माह औसतन 300 मरीज पहुंच रहे हैं। एक साल में 1600 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ भी हुए हैं, वहीं दो हजार से ज्यादा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सन 2023 तक जिले में हेपेटाइटिस के 3600 मरीज मिले। गैर सरकारी संस्था की ओर से किए गए सर्वे में 300 लोगों में से 4.5 फीसदी युवाओं में हेपेटाइटिस बी और सी पाया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2023 में हेपेटाइटिस के 210 मरीज मिले थे। फरवरी में यह संख्या 230 हो गई। मार्च में 248, अप्रैल में 252, मई में 345, जून में 330, जुलाई में 355, अगस्त में 338, सितंबर में 338, अक्तूबर में 328, नवंबर में 290, दिसंबर में 326 मरीज सामने आए। इसमें निजी अस्पतालाें में इलाज कराने वालों का आंकड़ा शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कई तरह की होती है ये बीमारी
हेपेटाइटिस क्लीनिक प्रभारी फिजिशियन डॉ. एसएम कमल ने बताया कि हेपेटाइटिस मूलरूप से पांच प्रकार का होता है- ए, बी, सी, डी और ई। हेपेटाइटिस डी डेल्टा वायरस है, जो बी के साथ ही मिलता है। हेपेटाइटिस ए और ई का संक्रमण प्रदूषित खाद्य पदार्थों और दूषित पानी पीने से होता है।
-
हेपेटाइटिस के लक्षण और उपाय
विशेषज्ञों के अनुसार हेपेटाइटिस के प्राथमिक लक्षण नहीं हैं। केवल ब्लड टेस्ट के आधार पर पता किया जा सकता है कि हेपेटाइटिस है या नहीं। हेपेटाइटिस ए और ई के लक्षण 15-30 दिनों के भीतर दिखाई देने शुरू होते हैं तो हेपेटाइटिस बी के लक्षण अंतिम समय में। हेपेटाइटिस ए और बी की रोकथाम के लिए वैक्सीन उपलब्ध है। नवजात को ये वैक्सीन लगवानी चाहिए। फिलहाल हेपेटाइटिस ई से बचाव के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। विशेषज्ञ डाॅक्टरों का कहना है कि हेपेटाइटिस को लेकर आम लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस क्लीनिक शुरू होने के बाद और भी सुधार हुआ है।


--
प्रत्येक मंगल और शुक्रवार को मरीजों की जांच की जाती है। हेपेटाइटिस क्लीनिक खुलने से हेपेटाइटिस का मुफ्त इलाज संभव हुआ है। एक साल में 1600 मरीज स्वस्थ हुए हैं, दो हजार से ज्यादा का इलाज चल रहा है।
-डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed