फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   helth

एडी हेल्थ ने डीसीपीएम को तलब किया, महाप्रबंधक एचआर ने शुरू कराई जांच

Wed, 29 Jan 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
helth
बदायूं। डिस्ट्रिक्ट कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (डीसीपीएम) अरविंद राना की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रभारी सीएमओ रहे डॉ. मंजीत सिंह की शिकायत पर महाप्रबंधक मानव संसाधन, एनएचएम सुधा यादव ने जांच के निर्देश दिए हैं। एडी हेल्थ डॉ. राकेश दुबे ने डीसीपीएम को तलब कर लिया है। डीसीपीएम पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने डीसीपीएम अरविंद राना की शिकायत प्रमुख सचिव के साथ महानिदेशक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं से की थी। आठ जनवरी को की गई इस शिकायत में डॉ. मंजीत सिंह ने यहां तक कहा कि या तो अरविंद राना का जिले से बाहर तबादला कर दिया जाए या फिर उनको किसी अन्य जिले में स्थानांतरित कर दिया जाए। सीएमओ ने डीसीपीएम पर विभागीय सूचनाएं लीक करने के साथ आशा वर्कर, आशा संगिनी से अपनी मंगेतर के जरिए वसूली कराने का आरोप लगाया था। डॉ. मंजीत सिंह ने अरविंद राना पर आयुष्मान भारत, मिशन इंद्रधनुष जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों में सहयोग न करने और क्षेत्र में भ्रमण न करने के साथ एनएचएम यूनिट का गुट बनाकर काम करने का भी आरोप लगाया था। स्थानीय होने की वजह से राजनीतिक संबंधों का भी राना पर दुरुपयोग का आरोप था। मामले में जांच पांच फरवरी तक पूरी होनी है। एडी हेल्थ डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में जांच मंडलीय परियोजना प्रबंधक और मंडलीय लेखा अधिकारी कर रहे हैं। एडी हेल्थ डॉ. राकेश दुबे ने डीसीपीएम अरविंद राना तो तलब किया है। एडी हेल्थ के स्तर से पहले भी कई मामले में जांच की गई है। ज्यादातर मामलों में सख्त कार्रवाई हुई है। ऐसे में अरविंद राना का बचना भी अब मुश्किल माना जा रहा है। सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह का कहना है कि जांच एडी हेल्थ के स्तर से की जा रही है। इस मामले में वह अभी कुछ ज्यादा नहीं कह सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed