फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Heavy rain and hailstorm changed the weather

Budaun News: झमाझम बारिश संग ओलावृष्टि से बदला मौसम

Fri, 29 May 2026 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain and hailstorm changed the weather
देर रात ओले के साथ हुई बारिश। संवाद
गर्मी से मिली राहत, किसानों की बढ़ी चिंता, कई जगह बिजली गुल
विज्ञापन

बदायूं। जिले में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई और कई स्थानों पर ओलावृष्टि से किसानों के चेहरे मुरझा गए। अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। खेतों में खड़ी फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कई जगह बिजली कटौती का भी लोगों को सामना करना पड़ रहा है।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार, जिले में 29 से 31 मई तक मौसम बेहद खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने जिले को रेड अलर्ट श्रेणी में शामिल किया है। आगामी तीन दिनों तक तेज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

वहीं, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। एडीएम एफआर त्रिभुवन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि विद्युत और स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। साथ ही अधिकारियों को त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा तेज आंधी और बिजली गिरने के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले मैदान में खड़े न होने की सलाह दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को भी लगातार लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कृषि विभाग की ओर से किसानों से कहा गया है कि वे अपनी फसलों और कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थानों पर रखें, ताकि संभावित नुकसान को कम किया जा सके।

देर रात ओले के साथ हुई बारिश। संवाद

देर रात ओले के साथ हुई बारिश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed