फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   heavy crowd in banks

बैंकों में जबरदस्त भीड़, लेनदेन को करना पड़ा इंतजार

Thu, 10 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 10 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
heavy crowd in banks
बैंकों में जबरदस्त भीड़, लेनदेन को करना पड़ा इंतजार 
एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद होने के बाद पहली बार जब बैंक शाखाएं खुलीं तो लोगों की भारी भीड़ बैंकों में नजर आई। लोगों सुबह नौ बजे से बैंक खुलने की खबर अखबारों में पढ़कर सुबह साढ़े आठ बजे से ही शहर की 32 बैंक शाखाओं सहित जिले की 188 बैंक शाखाओं के बाहर डेरा जमा दिया। शहर और देेहात क्षेत्रों में अधिकांश बैंक शाखाएं खुल तो गईं, लेकिन वहां पर कनेक्टीविटी की समस्या के चलते सुबह लेनदेन और नोट बदलने का काम नहीं हो सका, जबकि भारी भीड़ बैंक परिसर के अंदर और बाहर जमी रही। कुछ बैंकों ने रुपये बदलने वालों को अंदर ही नहीं जाने दिया, जबकि कुछ बैंक शाखाओं ने अपनी बैंक ग्राहकों को प्राथमिकता दी। कुछ बैंकों शाखाओं में ताले लटका दिए गए। 
विज्ञापन

शहर में पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, सिंडीकेट बैंक समेत कई बैंकों ने सुबह नौ बजे के करीब बैंक शाखाएं खोल दीं। वहीं, यूनियन बैंक, यूको बैंक, जिला सहकारी बैंक, अर्बन कोऑपरेटिव, आईसीआईआई बैंक 10 बजे ही खुलीं। अधिकांश बैंकों में काम देर से ही शुरू हो सका। बैंकों के आसपास भारी भीड़ अपने नंबर आने के इंतजार में जमी रही। दोपहर तक कुछ बैंकों में स्थिति संभल गई, जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक की अधिकांश शाखाओं में भीड़ देर शाम तक जमा रही। लाइन में लगने वाले अधिकांश लोगों को आखिरकार धनराशि मिल ही गई, तो वे लोग खुशी-खुशी वापस हो गए। रुपये निकालने के लिए पुलिसकर्मी भी लाइन में लगे नजर आए। 
विज्ञापन

एचडीएफसी, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि बैंकों ने अपने बैंक  शाखा के ग्राहकों पर ज्यादा फोकस रखा। इन बैंकों में रुपये जमा करने वालों की संख्या खासी रही, जबकि एसबीआई, पीएनबी, सिंडीकेट आदि बैंकों में निकालने वालों की खासी भीड़ जमा रही। शहर के साथ ही दातागंज, उझानी, सहसवान, बिसौली, बिल्सी, जरीफनगर, अलापुर, ककराला आदि क्षेत्रों में स्थित बैंक शाखाओं में भी ग्राहकों की भीड़ रही, लेकिन कहीं भी स्थिति बेकाबू नहीं हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed