{"_id":"69178e5dd8bcd9461f05689e","slug":"heater-and-geyser-market-is-hot-due-to-increasing-cold-badaun-news-c-123-1-sbly1018-150795-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बढ़ती सर्दी से हीटर और गीजर का बाजार गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बढ़ती सर्दी से हीटर और गीजर का बाजार गर्म
विज्ञापन
पालिका बाजार में रूम हीटर देखता ग्राहक। संवाद
बदायूं। मौसम में सुबह-शाम ठंड होने पर घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग में तेजी आ गई है। शहर के बाजारों में हीटर, इलेक्ट्रिक केटल, गीजर और गर्म पानी से जुड़े उपकरणों की बिक्री काफी बढ़ी है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है। दुकानदारों ने उपकरणों से दुकानें सजा दी हैं। लोग वारंटी, आफ्टर-सेल सर्विस और तुरंत उपलब्धता को ध्यान में रखकर दुकानों से खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं।
बदलते मौसम ने बाजार में नई ऊर्जा भर दी है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा, ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग और बढ़ने की संभावना है। इस समय सबसे ज्यादा मांग छोटे रूम हीटर, इलेक्ट्रिक कैटल, नॉर्मल गीजर और ब्लोअर जैसे उत्पादों की है।
छह सड़का बाजार में दुकानदार सौरभ गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी की प्रतियोगिता के बीच भी लोकल बाजार में ग्राहकों की संख्या अच्छी बनी हुई है। लोग वारंटी, आफ्टर-सेल सर्विस और तुरंत उपलब्धता को ध्यान में रखकर दुकानों से खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं। साथ ही कई कंपनियों ने फेस्टिव सीजन के बाद सर्दी को देखते हुए नए मॉडल लॉन्च किए हैं, जिनमें एनर्जी-सेविंग टेक्नोलॉजी, ऑटो कट फीचर और फास्ट-हीटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका बाजार स्थित दुकानदार चिरंजीत कौर ने बताया कि हीटर, कैटल और गीजर जैसे उपकरणों की मांग में अभी 60 से 65 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। फिलहाल ग्राहक सामान्य गीजर खरीद रहे हैं। जैसे-जैसे तापमान और गिरेगा, इंस्टेंट गीजर और हाई कैपेसिटी मॉडल की बिक्री और बढ़ जाएगी। ग्राहक रीना ने बताया कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों को देखते हुए उन्होंने घर के लिए गीजर और कमरा गर्म रखने वाला ब्लोअर खरीदा है।
जोगीपुरा बाजार में दुकानदार योगी सचदेवा ने बताया कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में ग्राहकों की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि रूम हीटर की बिक्री सबसे तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि यह किफायती होने के साथ तुरंत गर्माहट प्रदान करता है। बाजार में रूम हीटर की कीमत 600 रुपये से 1500 रुपये तक है, जिससे मध्यम वर्गीय परिवार भी इसे आसानी से खरीद पा रहे हैं। वे परिवार जो ठंड के मौसम में सुबह-शाम गर्म पानी की जरूरत महसूस करते हैं, इलेक्ट्रिक और इंस्टेंट गीजर खरीद रहे हैं।